भारत
सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के कारण खेत में आपात लैंडिंग की. दोनों पायलट सुरक्षित हैं. एयरफोर्स की टीम जांच में जुटी है. घटना के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ.
शुक्रवार शाम सहारनपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब एक सैन्य अपाचे हेलिकॉप्टर ने अचानक खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग की. यह घटना यमुना नदी किनारे जोधेबांस गांव के पास हुई, जहां हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने के बाद पायलट ने समझदारी से उसे सुरक्षित उतार लिया. आसपास के लोग लैंडिंग होते ही वहां पहुंचने लगे, जिसे देखते हुए पुलिस और सेना के जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सुरक्षा घेरे में ले लिया. सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो हेलिकॉप्टर की विस्तृत जांच कर रही है.
सहारनपुर जिले में शुक्रवार की शाम 4 बजे एक सैन्य अपाचे हेलिकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में यमुना किनारे खेतों में उतारना पड़ा. यह हेलिकॉप्टर सरसावा एयरबेस से नियमित अभ्यास उड़ान पर था, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण पायलट को सुरक्षित लैंडिंग करनी पड़ी. हेलिकॉप्टर की लैंडिंग जोधेबांस गांव के पास हुई. जैसे ही हेलिकॉप्टर खेतों में उतरा, वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक बड़ा हेलिकॉप्टर हवा में देखा जो धीरे-धीरे नीचे उतरता चला गया. कुछ ही देर में उसमें से दो पायलट बाहर निकले और सेना की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं.
यह भी पढ़ें: सिंधु जल संधि पर रोक के बाद पानी को लेकर तड़प रहा है पाकिस्तान, भारत को भेजी चार चिट्ठियां
SP देहात सागर जैन ने बताया
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा था ये हेलीकॉप्टर। तकनीकी खराबी की वजह से खेत में उतारना पड़ा। pic.twitter.com/e9BHtt1UhF
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 6, 2025
हेलिकॉप्टर की लैंडिंग पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित रही. इसमें कोई विस्फोट या दुर्घटना नहीं हुई है. तकनीकी टीम खराबी के कारणों की जांच कर रही है.एयरफोर्स की टेक्निकल टीम हेलिकॉप्टर की गहन जांच कर रही है ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके. पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है और सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों को दूर किया गया है. आपको बता दें, खबर लिखते समय तक हेलिकॉप्टर वापस सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.