Advertisement

Gaza Ceasefire: इजरायल-हमास युद्ध विराम समझौते से खुश हुआ भारत, कह दी ये बड़ी बात

गाजा सीजफायर समझौते के तहत इजरायल और हमास के बीच हुए बंधकों छुड़ाना जाएगा. भारत ने इस समझौते को लेकर खुशी जाहिर की है. साथ ही इसका स्वागत किया है. आइए जानते हैं पूरी बात.

Latest News
Gaza Ceasefire: इजरायल-हमास युद्ध विराम समझौते से खुश हुआ भारत, कह दी ये बड़ी बात

IDF- सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

Gaza Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच का संघर्ष काफी लंबे अरसे से चला आ रहा है. इस जंग की शुरुआत 2023 में ही हमास की ओर से इजारयल पर हुए हमले से हुई थी. करीब लाखों लोगों की मौत हुई है. इसको लेकर गाजा में संघर्ष विराम समझौता किया गया है. इस समझौते के तहत इजरायल और हमास के बीच हुए बंधकों छुड़ाना जाएगा. भारत ने इस समझौते को लेकर खुशी जाहिर की है. साथ ही इसका स्वागत किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आशा प्रकट किया है कि इस समझौते के तहत गाजा में सुरक्षित और इंसानी मदद की राह को खोलेगा. इसको लेकर विदेश मंत्रालय ठीक ओर से कहा गया है कि 'हम बंधकों को छोड़े जाने और गाजा के युद्ध विराम समझौते का ऐलान स्वागत योग्य कदम है. हमें आशा है कि इससे गाजा में रहने वाले इंसानों के लगातार इंसानी मदद मिलती रहेगी.' भारत की ओर से इस संघर्ष का हल बातचीत से सुलझाने की सलाह दी गई है.

भारत ने किया समझौते का स्वागत
भारत की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा है कि हमारी तरफ से निरंतर सभी बंधकों को छुड़ाए जाने, जंग को रोकने, वार्ता और कूटनीति की राह पर वापस जाने का ऐलान का स्वागत किया गया है. इस युद्ध विराम समझौते के तहत कतर, मिस्र और यूएस की ओर से दोहा में कई हफ्ते तक वार्तालाप के बाद इस समझौते तक पहुंचा गया. कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी की ओर से इस समझौते का ऐलान किया गया है. इसके तहत ऐलान किया गया है कि पहले 42-दिनों के फेज में 33 इजरायली बंधकों को छुड़ाया जाएगा. इससे स्थाई तौर पर युद्ध रुकने की संभावना है. होस्टेज को छुड़ाने को लेकर पहले महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार या जख्मी लोगों को तरजीह दी गई है.

यूएस ने भी समझौते का किया स्वागत
यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से इसको लेकर बुधवार को एक ब्रीफिंग दी गई है. इसमें पूरे मामले की तश्दीक दी गई है. बाइडेन की ओर से भी इस समझौते की बात करते हुए कहा गया है कि ये बेहद अच्छा समझौता है. शीघ्र ही होस्टेज अपने परिजनों के पास वापस आ जाएंगे.' बाइडेन की ओर से बताया गया कि इसकी जगह इजरायल फिलिस्तीने के बंदियों को छोड़ा जाएगा. जंग के स्थायी समाप्ती के लिए इजरायल और हमास की ओर से दूसरे फेज के जरूरी मुद्दों पर बात की जाएगी. इस संघर्ष की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी, जब दक्षिणी इजरायल में हमास ने हमला कर दिया था. इसमें करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी. वहीं करीब 250 लोगों को कैदी बना लिया गया था.

(With IANS Inputs) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement