Advertisement

India Pakistan War: 'घर पर रहें', जोधपुर में एयर स्ट्राइक की चेतावनी, राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है. पाकिस्तान लगातार राजस्थान के कई सीमावर्ती इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहा है. मामले में जोधपुर पलिस ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है.

Latest News
India Pakistan War: 'घर पर रहें', जोधपुर में एयर स्ट्राइक की चेतावनी, राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Indian Army Alert Against China

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान लगातार राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों पर हमला कर रहा है. शनिवार को पाकिस्तान ने सुबह-सुबह भारत पर मिसाइलें दागीं. हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है. लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू में शनिवार सुबह प्रशासन ने ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया और लोगों से अपील की कि वे घबराए नहीं और घरों में रहें. इसके बाद अब जोधपुर पुलिस ने भी एक्स पर पोस्ट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है. 

जोधपुर पुलिस ने किया पोस्ट 

जोधपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किय, 'आमजन से अपील -अपने अपने घरों में रहे, बाहर नहीं निकलें. कहीं भी समूह में इकट्ठा नहीं हो सभी प्रकार के समारोह/आयोजनो पर पूर्ण प्रतिबंध है समस्त दुकान और प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखेंगे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे सुरक्षा इंतजामात में सहयोग करें.'

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान की Fatah-2 मिसाइल की क्या है रेंज? भारतीय मिसाइलों की तुलना में कितनी घातक, जानें सबकुछ


आमजन से अपील -अपने अपने घरों में रहे, बाहर नहीं निकले I कहीं भी समूह में इकट्ठा नहीं हो सभी प्रकार के समारोह/आयोजनो पर पूर्ण प्रतिबंध है समस्त दुकान और प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखेंगे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे सुरक्षा इंतजामात में सहयोग करें।

बाड़मेर में बंद हुए बाजार

बाड़मेर में भी आदेश दिया गया है, 'सभी निवासियों को तुरंत अपने घरों में लौटने का निर्देश है. बाजार बंद रहेंगे और सार्वजनिक आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोकी जाएगी. अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह एक अत्यावश्यक सूचना है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement