भारत
India Attack on Lahore: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पठानकोट और जैसलमेर समेत भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था. जिसका जवाब देते हुए भारत ने 54 ड्रोन, F-16 और जेएफ-17 को मार गिराया.
पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों का नाकाम करने के बाद भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारतीय सेना लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद, कराची में बमबारी कर रही है. जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास धमाका हुआ है. जिसके बाद नवाज शरीफ बंकर में जाकर छिप गए हैं. वहीं, पाकिस्तान के हाईटेक फाइटर जेट F-16 और जेएफ-17 को मार गिराया है. भारतीय सेना पाकिस्तान के 54 ड्रोन के अब तक गिराए जा चुके हैं. डीएनए इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.
भारत की वेस्टर्न नेवल कमांड कराची में ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है. कराची के बंदरगाह पर 8 से 12 धमाके हुए हैं. जिसके बाद वहां ब्लैकआउट कर दिया गया. मोबाइल का सिग्लन बंद कर दिया गया है. INS विक्रांत और कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर एक्शन में हैं.
अमित शाह ने सेना के डीजी से की बात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीएसएफ, सीआईएसएफ समेत अर्धसैनिक बलों के डीजी से बात की है. उन्होंने सीमा और एयरपोर्ट पर मौजूदा हालात के बारे में जानाकरी ली.
पाकिस्तान का साइबर अटैक
पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों के साथ साइबर अटैक भी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात नंबर से एक मैसेज के जरिए पीडीएफ फाइल भेजी जा रही है. डांस ऑफ हिलेरी के नाम से फाइल आ रही है. जयपुर में ऐसा मामला सामने आया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.