Advertisement

India Pakistan Tension: पाक के दो फाइटर जैट भारतीय एयर डिफेंस का बने शिकार, इंडियन आर्मी ने कर दिया काम तमाम, देखें Video

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच अब स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है. सूत्रों को अनुसार खबर हैं कि भारत ने शनिवार सुबह श्रीनगर एयरबेस से मिसाइल हमले किए जिसमें पाकिस्तानी 2 लड़ाकू विमान गिराए गए.

Latest News
India Pakistan Tension: पाक के दो फाइटर जैट भारतीय एयर डिफेंस का बने शिकार, इंडियन आर्मी ने कर दिया काम तमाम, देखें Video

India Pakistan Tension

Add DNA as a Preferred Source

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं रहा और लगातार ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है. इसी बीच सूत्रों के अनुसार खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जैट को मार गिराया है. दरअसल भारत ने शनिवार सुबह श्रीनगर एयरबेस से मिसाइल हमले किए हैं. इन हमलों में ही ये लड़ाकू विमान गिरा दिए हैं. हालांकि अभी वायु सेना ने इसकी पुष्टी नहीं की हैं. 

इंडियन आर्मी ने किया ट्वीट
इसी बीच भारतीय फौज की तरफ से एक ट्वीट किया गया है कि इस ट्वीट में कहा गया है कि 'पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया. भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह ज़बरदस्त प्रयास अस्वीकार्य है.'  

पाक लॉन्च पैड किए तबाह

सीएनएन-न्यूज18 से बात करने वाले रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत ने शनिवार सुबह-सुबह पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया, जिसमें इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी शहरों के साथ-साथ वायुसेना के तीन ठिकानों को निशाना बनाया गया. श्रीनगर एयरबेस के पास भारत ने पाकिस्तान के उन लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है. इस घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई पर वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तान के लॉन्च पैड पर तेज धुए का गुबार उठता हुआ नजर आ रहा हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement