Advertisement

Punjab में ड्रोन के जरिए हथियार-ड्रग्स भेज रहा पाकिस्तान, BSF ने तैयार किया एक्शन प्लान

BSF ने पंजाब में सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है. तस्कर लगातार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे हैं.

Punjab में ड्रोन के जरिए हथियार-ड्रग्स भेज रहा पाकिस्तान, BSF ने तैयार किया एक्शन प्लान

सीमाई इलाकों में ड्रोन गतिविधियों के खिलाफ BSF ने बढ़ाई निगरानी. (तस्वीर-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान घने कोहरे का फायदा उठाकर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन भेज रहा है. ड्रोन के जरिए ड्रग और हथियारों की सप्लाई करने का पाकिस्तानी मंसूबा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नाकाम कर रहे हैं. BSF ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास निगरानी बढ़ा दी है. 

BSF ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में घने कोहरे के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों में हथियारों और हेरोइन भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए सीमापार से ड्रोन की गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है. BSF के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'हमने गश्त और नाका बढ़ा दिए हैं और बीएसएफ के जवान तस्करों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं.

बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भेज रहा ड्रग्स और हथियार, BSF का दावा- 266 मामले आए सामने

किन इलाकों में बढ़ी हैं ड्रोन गतिविधियां?

BSF के मुताबिक अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में रात और सुबह के समय ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गई है. बीएसएफ ने फाजिल्का के एक खेत से मंगलवार रात करीब दो बजे तकरीबन 25 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की. अब पाकिस्तान की हर चाल को नाकाम करने के लिए जवानों ने प्लान तैयार कर लिया है.

पाकिस्तान ने बॉर्डर पर जासूसी के लिए भेजा था ड्रोन, BSF ने हवा में ही कर दिया ढेर

भारत में ड्रोन क्यों भेजता है पाकिस्तान?

पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन गतिविधियां बढ़ा रहा है. ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी तस्कर भारत में हथियार भेजते हैं. ड्रोन से ही ड्रग की सप्लाई भी पाकिस्तान करना चाहता था. यही वजह है कि भारत को सीमावर्ती इलाकों में भारत को गश्ती बढ़ा दी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement