भारत
India Pakistan Conflict Latest Update Live: भारत ऑपरेशन सिंधू से पाकिस्तान पूरी तरह अपना आपा खो बैठा है. उसने भारत के अलग-अलग शहरों में फिर से हमला करने शुरू कर दिया है. भारतीय सेना उनको मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है.
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह बार-बार भारत पर हमला करने की कोशिस कर रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के सांबा और पठानकोट में ड्रोन से हमला किया है. हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने उसके इस हमले को नाकाम कर दिया है. श्रीनगर, संभाग, उधमपुर समेत कई जगहों पर पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है. जगह-जगह से धमाकों की आवाज आ रही है.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू कर दी है. सीमावर्ती इलाकों में फिर से दहशत का माहौल हो गया है. पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी की आवाज आ रही है. फिरोजपुर-पठानकोट में मिसाइल अटैक हवा में ही नष्ट कर दिया गया है. फिरोजपुर में एलओसी पर फायरिंग हुई है.
रुक-रुककर हो रही धमाकों की आवाजें: CM उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जहां मैं हूं वहां से अब रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आ रही हैं. संभवतः भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं. जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे नजदीकी स्थान पर रहें, ताकि आप अगले कुछ घंटों तक आराम से रह सकें. अफवाहों पर ध्यान न दें, बेबुनियाद या असत्यापित कहानियां न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.