Advertisement

VP Election: विपक्ष ने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के लोकायुक्त रहे जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे. 

VP Election: विपक्ष ने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
Add DNA as a Preferred Source

इंडि गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के लोकायुक्त रहे जस्टिस पी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे. 

विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व जज के नाम का ऐलान करते हुए खड़गे ने कहा, 'बी सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे विशिष्ट और प्रोग्रेसिव ज्यूरिस्ट हैं. उनका एक लंबा और गौरवशाली लीगल करियर रहा है. वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज रहे, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे और सुप्रीम कोर्ट में भी जज रहे. वह सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय के लिए सतत काम करते रहे हैं. वह एक साधारण व्यक्ति हैं और उनके फैसलों में आप पाएंगे कि कैसे उन्होंने गरीबों का साथ दिया. उन्होंने संविधान और मूलभूत अधिकारों की रक्षा की.'

खड़गे ने कहा, 'उपराष्ट्रपति का ये चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और विपक्ष की सभी पार्टियों की यही राय है. इसलिए हमने बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष का उम्मीदवार बनाया है.'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement