Advertisement

BBC के दिल्ली ऑफिस में पहुंची Income Tax डिपार्टमेंट की टीम, कांग्रेस को याद आई 'इमरजेंसी', BJP ने बताया भ्रष्ट कॉरपोरेशन

आयकर विभाग ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के दिल्ली स्थित दफ्तर पर छापा मारा है.

BBC के दिल्ली ऑफिस में पहुंची Income Tax डिपार्टमेंट की टीम, कांग्रेस को याद आई 'इमरजेंसी', BJP ने बताया भ्रष्ट कॉरपोरेशन

BBC Delhi में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया रेड, विपक्ष ने उठाए सवाल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (BBC) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर छापा मारा है. अब मिली जानकारी के मुताबिक कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. लोगों से सवाल-जवाब किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों को फोन अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं. लोगों से पूछताछ की जा रही है.

कर्मचारियों को लैपटॉप-कंप्युटर इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है. आईटी के अधिकारी कह रहे हैं कि यह रेड नहीं सर्वे है. कर्मचारियों को काम करने से रोका गया है. उन्हें फोन भी इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है. दिल्ली, मुंबई समेत 20 जगहों पर जांच की जा रही है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

अभी तक यह साफ नहीं है कि क्यों इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लंदन बेस्ड कंपनी पर छापा क्यों मारा. कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि विभाग कार्यालय को सील भी कर सकता है.

कांग्रेस ने इनकम टैक्स की रेड पर क्या कहा?

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे बदले की कार्रवाई कहा है. कांग्रेस इसे 'इंडिया द मोदी क्वेश्चन' डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर देख रही है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है, 'पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल.'

क्या है BJP का रिएक्शन?

भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के आरोपों पर जमकर खरीखोटी सुनाई है. प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि अगर बीबीसी के कृत्य देखें, तो यह पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन हो गई है.
 



'हम JPC की मांग कर रहे हैं, सरकार BBC के पीछे पड़ी है'

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है. 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि.'

 


TMC ने क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी आईटी रेड पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि इनकम टैक्स की रेड बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर पड़ी है. कितना अप्रत्याशित है यह.
 


क्या है बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री?

बीबीसी ने'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के नाम से एक विवादित डॉक्युमेंट्री बनाई थी. यह एक दो पार्ट की एक फिल्म सीरीज है. 2002 गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री, तब के राजनीतिक हालात को बयां करती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement