Advertisement

मुरादाबाद में नौसिखिया ड्राइवर ने 5 स्कूली लड़कियों को रौंदा, 100 की स्पीड में थी कार, खून से लथपथ छात्राओं को देख मचा हड़कंप

मुरादाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नौसिखिया कार चालक ने पांच छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी. 100 की स्पीड में गाड़ी चलाई जा रही थी. इस हादसे में 5 छात्राएं घायल हो गई हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News
मुरादाबाद में नौसिखिया ड्राइवर ने 5 स्कूली लड़कियों को रौंदा, 100 की स्पीड में थी कार, खून से लथपथ छात्राओं को देख मचा हड़कंप
Add DNA as a Preferred Source

Moradabad Accident News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नौसिखिया कार चालक ने पांच छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी. 100 की स्पीड में गाड़ी चलाई जा रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्राएं कई फीट दूर जाकर गिरीं और एक लड़की तो बोनट पर अटक गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर छात्राओं पर गाड़ी को चढ़ाया गया. दो छात्राओं की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. वहीं, सभी घायल लड़कियों को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. कार चालक को पुलिस को हवाले कर दिया गया है. 

कैसे घटी घटना
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में हुई है.  यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे रामगंगा विहार में गोल्डन गेट और आनंदम सिटी हाउसिंग सोसाइटी वाली रोड पर हुई हाई स्ट्रीट से कुछ पहले हुआ है. सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल के 12वीं की बताई जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक, कार में पांच युवक बैठे थे. घटना के बाद इनमें से चार युवक फरार हो गए हैं. वहीं बलेनो कार में बैठे एक युवक शगुन को हिरासत में लिया गया है. वहीं, लक्ष्य परेजा, दिव्यांशु, उदय, कौशिक यश सिरोही भाग गए हैं. 


यह भी पढ़ें - Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में मिला प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, गर्भगृह की खुदाई में निकला शिवलिंग


 

'जानबूझकर दिया घटना को अंजाम'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज छात्राओं के स्कूल का लास्ट डे था. वे स्कूल से बोर्ड एग्डाम का आईकार्ड लेने के बाद हाईस्ट्रीट पहुंची थीं. सभी छात्राएं गोल्डन गेट वाली रोड पर आनंदम सिटी के सामने टहल रही थीं. तभी पांच युवकों ने उनका पीछा किया. यह देख स्टूडेंट्स वहां से जाने लगीं. इसी दौरान कार में बैठे युवकों ने 100 की स्पीड से छात्राओं के ऊपर कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि ये हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर छात्राओं को मारने की कोशिश की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement