Advertisement

गोरखपुर न्यूज : शराबी पतियों की प्रताड़ना से परेशानी थीं पत्नियां, फिर आपस में रचाई शादी, ऐसे हुआ था एक-दूसरे से प्यार

गोरखपुर के देवरिया में दो पत्नियों से अपने पतियों से प्रताड़ित होकर एक-दूसरे ही शादी कर ली. इसमें एक महिला पति बनी और दूसरी पत्नी. दोनों महिलाओं का कहना है कि वे अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान थीं.

Latest News
गोरखपुर न्यूज : शराबी पतियों की प्रताड़ना से परेशानी थीं पत्नियां, फिर आपस में रचाई शादी, ऐसे हुआ था एक-दूसरे से प्यार
Add DNA as a Preferred Source

गोरखपुर के देवरिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दो महिलाओं ने आपस में ही एक-दूसरे से शादी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों ही पत्नियां अपने-अपने पतियों से परेशान थीं. पति शराब पीने के बाद उन्हें मारते थे और वे इस मार को झेल नहीं पा रही थीं. एक-दिन दोनों ने तय किया अब इस प्रताड़ना को नहीं झेलेंगे. दोनों महिलाओं की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई और फिर जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई और अब शादी में.

सोशल मीडिया से ऐसे हुआ प्यार
रांची की रहने वाली गुंजा की शादी रुद्रपुर के नाथबाबा में हुई थी. माता-पिता ने जिस व्यक्ति के साथ उसकी शादी रचाई थी वह एक शराबी निकल गया. शराब पीने के बाद वह हैवान बन जाता और अपनी पत्नी को पीटता. रोज की ये मार गुंजा नहीं झेलना चाहती थी. गुंजा ने आठ साल पहले ही पति को छोड़ने का फैसला लिया और गोरखपुर में एक कमरा लेकर रहने लगी. इसी बीच गुंजा ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया. पांच साल पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र निवासी कविता से हुई. कविता भी शादीशुदा थी लेकिन पति की शराब पीने की लत से परेशान थी. इस वजह से उसने भी अपने पति को छोड़ दिया था.   


यह भी पढ़ें - गोरखपुर : चाय की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी, चलीं गोलियां, दो घायल


 

एक-दूसरे का दुख शादी में तब्दील हुआ
कविता भी गोरखपुर में किराये का घर लेकर रहने लगी. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हो गई थी. दोनों शादी कर ली. गुंजा पति बनीं और कविता पत्नी. दोनों का कहना है कि वे दोनों अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान थीं. दोनों महिलाओं ने गुरुवार को देवरिया के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर ली. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement