Advertisement

बिहार के सीवान जिले में बंदर ने मारा 10वीं की छात्रा को धक्का, छत से गिरकर हुई लड़की की मौत

बिहार के सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बंदरों की एक टोली ने एक लड़की पर हमला कर दिया और इस हमले में उसकी जान चली गई.

Latest News
बिहार के सीवान जिले में बंदर ने मारा 10वीं की छात्रा को धक्का, छत से गिरकर हुई लड़की की मौत
Add DNA as a Preferred Source

Shocking News of Bihar: बिहार के सीवान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बंदर ने 10वीं की छात्रा को धक्का मारा तो छत से गिरकर छात्रा की मौत हो गई. प्रिया छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी तभी बंदरों के एक दल ने लड़की पर हमला कर दिया और छात्रा छत से नीचे गिर गई. नीचे गिरने से छात्रा की मौत हो गई. 

बंदरों की टोली से घबराई लड़की
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की जब छत पर थी तब बंदरों की टोली वहां आ धमकी. लड़की बंदरों से इतना डर गई कि वहां से भाग भी नहीं पाई. गांव के लोगों ने उसे सीढ़ियों की तरफ भागने की सलाह दी, लेकिन वो डर की वजह से हिल भी नहीं पाई. उसने बंदरों से खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाई. एक बंदर ने उसे धक्का मार दिया. वो छत से नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें लगीं. उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं. 


यह भी पढ़ें - Bihar News: बिहार के अफसर के घर छापे में निकला कुबेर का खजाना, नोट से भरे 2 बेड, अकूत दौलत बरामद


 

परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना 
बेहोश हालत में लड़की को सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने पोस्टमार्टम जांच के लिए मना कर दिया है. बता दें, पिछले वर्ष, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर एक रेलवे कर्मचारी और मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में एक हाउसिंग सोसायटी का एक बच्चा बंदरों के हमले में घायल हो गए थे. दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement