Advertisement

Rain Alert: बारिश फिर बढ़ाएगी किसानों की मुसीबत, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी 'आफत'

Aaj Ka Mausam: देवेंद्र त्रिपाठी की इस रिपोर्ट में जानिए देश में आज का मौसम कैसा रहने वाला है. किन राज्यों में बारिश का दौर लौटने की संभावना है.

Rain Alert: बारिश फिर बढ़ाएगी किसानों की मुसीबत, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी 'आफत'

कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी पर अब नया सिस्टम बनने वाला है. आशंका है कि यह सिस्टम प्रभावी होगा और भारत में फिर से बारिश लौटेगी. उन राज्यों में भी बारिश लौटेगी जिन भागों में अब मौसम सूखा हो गया है. फिलहाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से मॉनसून वापस लौटने वाला है लेकिन कई राज्य अभी भी ऐसे हैं जहां बारिश जारी रहेगी.  

प्रमुख महानगरों का मौसम

  • दिल्ली: प्रदूषण के स्तर में कुछ वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा. दिल्ली और NCR में बारिश नहीं होगी. दिन में अच्छी धूप खिलेगी और उत्तरी दिशा की हवाएं चलेंगी.  
  • मुंबई: Mumbai और इसके उत्तर की Suburban cities में बारिश में कमी आएगी लेकिन अलीबाग सहित इसके दक्षिण में बारिश जारी रहेगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  
  • कोलकाता: सिटी ऑफ जॉय में 14 अक्टूबर को भी बारिश बनी रहेगी. यहां दिन में तापमान 34 डिग्री ही रहेगा जबकि रात में 2 डिग्री गिरकर 25 डिग्री पर पहुंच सकता है.  
  • चेन्नई: चेन्नई के कुछ भागों में बारिश होती रहेगी. हालांकि Heavy Rain की आशंका कम है. दिन में पारा 35 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  

आज यहां हो सकती है भारी बारिश 
बारिश का खतरा अभी भी भारत से टला नहीं है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान भारत के उन राज्यों में भी वर्षा दर्ज की जाएगी जहां पर अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बारिश बहुत अधिक नहीं होती है और उन राज्यों में भी बारिश होगी जहां पर बारिश बहुत ज्यादा होती है. ज्यादा बारिश वाले राज्य हैं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और कम वर्षा वाले राज्य हैं महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल. लेकिन 14 अक्टूबर को झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में कई जगहों पर बारिश होगी.  

इस समय अधिक वर्षा वाले राज्य यानी ऐसे राज्य जहां सामान्य से अधिक बारिश होती है आमतौर पर वो हैं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना. इन भागों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. ऐसे में अब बारिश का होना तमाम फसलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.  

बंगाल की खाड़ी पर नया खतरा  
बंगाल की खाड़ी पर एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है जो नई चुनौतियां और नई मुसीबतें लेकर आ सकता है. हालांकि यह सिस्टम कितना खतरनाक होगा और किन राज्यों पर इसका असर दिखेगा यह अभी साफ नहीं है. 

मानसून की जल्द वापसी के संकेत  
पिछले 11 दिनों से मॉनसून की वापसी में प्रगति नहीं हुई है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से वापस लौट सकता हैं. इस बीच उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक लगभग वैसा ही मौसम होगा जैसा 13 अक्टूबर को था. दिल्ली और NCR में बारिश नहीं होगी.

पढ़ें- मॉस्को से आ रहे विमान में बम की सूचना, मचा हडकंप, दिल्ली में उतारे गए सभी यात्री

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement