Advertisement

Rain Alert: हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, IMD ने फ्लैश फ्लड की दी चेतावनी

Rain Alert: मौसम विभाग की तरफ 30 जून को लेकर देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आज देश में तेज बारिश और फ्लश फ्लड जैसी घटनाएं सामने आ सकती है.

Latest News
Rain Alert: हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, IMD ने फ्लैश फ्लड की दी चेतावनी

Rain Alert

Add DNA as a Preferred Source

Rain Alert: इस समय देश के लगभग सभी इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इतना ही नहीं अलर्ट वाले इलाकों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौसम विभाग के इस चेतावनी को प्रमुखता देते हुए सभी डीसी को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं. रेड अलर्ट केवल हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में जारी किया गया हैं. 

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंढ़ीगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उड़ीशा में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे घर में ही रहे और सतर्क रहें. इतना ही नहीं मौसम विभाग की तरफ से फ्लेश फ्लड की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग शिमला ने आज प्रदेश में भारी बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी जारी की है. प्रदेश के 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ सकती हैं.

नदियां उफान पर

पहाड़ी इलाकों में एक तरफ नदियां उफान पर है तो दूसरी ओर पहाड़ दरक रहे हैं, जिसकी वजह से जहां-तहां रास्ते बंद हैं. यूपी, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में पानी की जबरदस्त मार है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं आज यानी 30 जून को झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement