भारत
Mathura Baba News: आईआईटी रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक शर्मा खुद को आध्यात्मिक गुरु के रूप में पेश करता है. फिर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता है. यूपी पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.
Mathura Baba News: IIT पास करने के बाद एक शख्स ने खुद को आध्यात्मिक गुरु के रूप में पेश किया और जब लड़कियां इंप्रेस हो गई तो फिर नशे का डोज देकर न सिर्फ रेप करता था, बल्कि अश्लील वीडियो भी बनाता था. उसकी शिकार भी BTech और MTech कर रही लड़कियां होती थीं. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ की एक पीड़िता को रात में दूध में नशीला पदार्थ दिया गया. सुबह होने पर जब वह जागी तो पता चला कि रात के अंधेरे में उसके साथ रेप हुआ है. इस बात से वह शॉक्ड रह गई और अपने घर आकर पुलिस में मामला दर्ज कराया.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और IITian Baba की तलाश शुरू की. बाबा के आश्रम में छापा मारा तो वहां पुलिस को आश्रम में और भी लड़कियां मिलीं जो नशे की आदी हो चुकी थीं.पुलिस ने वहां तलाशी ली तो और भी कई चीजें बरामद हुईं. इस आधार पर पुलिस ने आध्यात्मिक गुरु अभिषेक शर्मा पर लड़कियों का शोषण करने और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कर लिया है.
IITian Baba अभिषेक मिश्रा ओडिशा का रहने वाला है. उसने रुड़की आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की लेकिन उसका मन आध्यात्मिक गुरु बनने का था.अभिषेक अपने साथ पढ़ने वालों के बीच इतना प्रभावशाली था कि उसकी कला और बातों से प्रभावित होकर लड़कियां आसानी से उसकी बातों में आ जाती थीं. इसी बात का बाबा ने फायदा उठाया और खुद को आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित किया.बाद में उन्हीं लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया और बाद में ब्लैकमेल भी.
थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर ब्रेनवॉश कर युवतियों के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) June 1, 2026
उक्त के सम्बन्ध में #COGOVERDHAN_MTA द्वारा दी गई बाइट:-@Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra https://t.co/Hk5TmfIprS pic.twitter.com/ycGMhwj8mV
पुलिस ने सोमवार को अभिषेक मिश्रा को अरेस्ट किया था. उसके बाद मथुरा पुलिस उसके बैंक खातों के साथ सोशल मीडिया नेटवर्क और डिजिटल चीजों की भी जांच कर रही है.पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. इस बात की खबर से लोकल पुलिस और पुलिस का खुफिया तंत्र भी एक्टिव हो गया और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रहा है.