Advertisement

IIT Madras ने कर दिया कमाल, घरेलू मसालों से बना डाली कैंसर की दवा

IIT Madras के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि भारतीय मसालों से बनी एक दवा कैंसर के खिलाफ काफी कारगर है. कुछ सालों में यह दवा बाजार में उपलब्ध कराई जा सकती है.

Latest News
IIT Madras ने कर दिया कमाल, घरेलू मसालों से बना डाली कैंसर की दवा

IIT Madras ने कर दिया कमाल, घरेलू मसालों से बना डाली कैंसर की दवा

Add DNA as a Preferred Source

IIT Madras Research: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने भारतीय मसालों के उपयोग को एक रोचक रिसर्च के लिए पेटेंट कराया है. इस रिसर्च में IIT Madras ने दावा किया गया है कि भारतीय मसालों से कैंसर को ठीक करने की दवाई बनाई जा सकती है. (आईआईटी) मद्रास ने रविवार को बताया कि इसका क्लीनिकल ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2028 तक ये दवाएं मार्केट में उपलब्ध कराई जा सकती हैं.

शोधार्थियों ने दावा किया है कि भारतीय मसाले लंग कैंसर सेल, ब्रेस्ट कैंसर सेल, कोलन कैंसर सेल, सर्वाइकल कैंसर सेल, ओरल कैंसर सेल और थायरॉइड कैंसर सेल के खिलाफ काम करने की क्षमता दिखाते हैं. यानी इन मसालों में ऐसे गुण हैं जो कैंसर फैलाने वाली सेल्स को मार सकते हैं और कैंसर के मरीजों को ठीक कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें-ट्रैफिक सिग्नल पर कार साफ करने वाले को दिया धक्का, ट्रक से कुचलकर हो गई मौत


'नहीं होगा साइड इफेक्ट'
शोधकर्ताओं ने बताया कि पशुओं पर इस रिसर्च में सफलता मिली है. तीन-चार सालों में यह दवा बाजार में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि क्लीनिकल ट्रायल की तैयारी की जा रही है. आईआईटी-मद्रास के प्रोफेसर आर नागराजन ने बताया कि कैंसर की दवाई बनाने के लिए मॉलिक्यूलर लेवल पर स्टेबिलिटी सबसे जरूरी होती है. उन्होंने बताया कि उनकी लैब ने स्टेबल प्रोडक्ट तैयार किेए हैं. इस पर रिसर्च जारी रहेगी. इस दवाई के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होंगे और उपचार कराने की लागत भी कम हो जाएगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में कैंसर से करीब एक करोड़ लोगों की जान गई थी. दुनिया में सबसे अधिक मौतों का कारण बनने वाली बीमारियों में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज पहले नंबर पर आते है. उसके बाद दूसरे नंबर पर कैंसर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement