Advertisement

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने छत से कूदकर दी जान, कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अभी तक मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

Latest News
IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने छत से कूदकर दी जान, कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के मुंबई पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी के एक स्टूडेंट ने आधी रात छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 26 वर्षीय दिल्ली निवासी रोहित सिन्हा के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. 

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले रोहित सिन्हा आईआईटी बॉम्बे में मेटा साइंस के स्टूडेंट थे. वे यहां लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे. बताया जा रहा है कि देर रात रोहित सिन्हा ने रात करीब ढ़ाई बजे हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही यह हादसा हुआ, उसी समय हॉस्टल की छत पर मौजूद एक अन्य छात्र ने शोर मचाकर मदद बुलाई. इसके तुरंत बाद रोहित को पास के हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. 

नहीं लगा आत्महत्या के कारणों का पता

पवई पुलिस ने मृतक रोहित के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्र की आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की जा रही है. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस छात्र के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है. 

आईआईटी बॉम्बे में शोक की लहर

स्टूडेंट की मौत के बाद से आईआईटी बॉम्बे परिसर में शोक की लहर दौड़ रही है. छात्र और शिक्षकों के बीच सदमे का माहौल है. संस्थान की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है. वहीं प्रशासन ने छात्रों की काउंसलिंग करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सही बनाये रखने की बात कही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement