Advertisement

IIM-C Campus Rape Case: पिता बोले- ऑटो से गिर गई थी बेटी, TMC नेता के बिगड़े बोल- हमको बताकर केस फाइल करने गई क्या?

IIM-C कैम्पस में रेप की घटना ने कोलकाता में एक बार फिर सनसनी फैला दी है. पिछले साल RG कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर, पिछले महीने लॉ कॉलेज में रेप के बाद यह हाल के समय में किसी बड़े एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में रेप की बड़ी घटना है.

IIM-C Campus Rape Case: पिता बोले- ऑटो से गिर गई थी बेटी, TMC नेता के बिगड़े बोल- हमको बताकर केस फाइल करने गई क्या?
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM-Calcutta) के जोका कैम्पस में कथित रेप की घटना सामने आई है. इस मामले में महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. आरोपी का नाम महावीर टोप्पानवार उर्फ परमानंद जैन है. हालांकि, अब पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी का रेप नहीं हुआ. उनका कहना है कि उनकी बेटी ऑटो से गिर गई थी और बेहोश हो गई थी. यह हाल के समय में कोलकाता के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अंदर रेप की बड़ी घटना है, इस घटना के बाद एक बार फिर से राज्य की ममता बनर्जी सरकार सवालों के घेरे में है. इस बीच टीएमसी नेता कुणाल घोष ने विवादित बात कही है. 

IIM-Calcutta Rape Case: महिला ने क्या आरोप लगाए थे?

महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक मनोरोग विशेषज्ञ है. वह IIM-C कैम्पस में एक छात्र की काउंसिलिंग के लिए गई थीं. महिला का आरोप है कि सेकंड ईयर के एक छत्र ने उन्हें बेहोश करके उनका रेप किया. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि छात्र ने पित्ज़ा मंगाया था जिसे खाने और पानी पीने के बाद वो बेहोश हो गईं और उनका रेप किया गया. पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला ने हॉस्टल या कैम्पस के मेन गेट पर विजिटर एंट्री नहीं की थी. 

ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज के बाद अब IIM-Calcutta में रेप, छात्र ने हॉस्टल में किया गंदा काम

मामला सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया. IIM कैल्कटा ने बयान जारी किया कि वो यौन अपराधों के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और इंस्टीट्यूट इस घटना को प्रायोरिटी पर रखकर पुलिस की पूरी मदद कर रहा है. 

महिला के पिता का दावा- रेप नहीं हुआ

पीड़िता महिला के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी का रेप नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऑटो रिक्शा से गिर गई थी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे उनके पास एक फोन आया था, जिसमें उनको बताया गया कि उनकी बेटी ऑटो से गिर गई है और बेहोश हो गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी बेटी को रेस्क्यू करके उसे अस्पताल पहुंचाया था. 

TMC नेता के बिगड़े बोल- हमको बताकर कम्प्लेन किया क्या?

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से राज्य की टीएमसी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'हमारी पार्टी को आप हर शिकायत, हर अपराध के साथ जोड़ नहीं सकते हैं. क्या उसने केस फाइल करने से पहले हमको बताया? नहीं. अब उसके पिता मीडिया से कुछ और कह रहे हैं, क्या उन्होंने हमें बताया.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और IIM एक नामी संस्थान है, वहां प्रॉपर सिक्योरिटी सिस्टम है, सबकी जांच हो रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement