Advertisement

BJP विधायक का अखिलेश यादव पर विवादित बयान, बोले- इतनी दिक्कत है तो इस्लाम कबूल कर लो...

Uttar Pradesh News: बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा के बयान के बाद विवाद बढ़ सकता है. हालांकि, समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Latest News
BJP विधायक का अखिलेश यादव पर विवादित बयान, बोले- इतनी दिक्कत है तो इस्लाम कबूल कर लो...

 Deepak Mishra controversial comment on Akhilesh Yadav

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बरहज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है. दीपक मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर तुम्हे सनातन धर्म से इतनी दिक्कत है तो इस्लाम धर्म कबूल कर लो. बीजेपी विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा एक कार्यक्रम में मंच से भाषण दे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं नहीं कहता कि अखिलेश जी पाकिस्तान चले जाएं, जितना मेरे पिता दुर्गा प्रसाद मिश्र का हिंदुस्तान है, उससे कहीं ज्यादा उनका हिंदुस्तान है. लेकिन अगर आपको सनातन धर्म पसंद नहीं, महाकुंभ जाना अच्छा नहीं लगता, तो आप इस्लाम स्वीकार कर सकते हैं. आपको रोकता कौन है?'

दीपक मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र के परसिया गांव में बुधवार को अमृत सरोवर एवं अमृत सरोवर मार्ग का उद्धाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बार-बार सवाल उठाए. फिलहाल उनके बयान को लेकर सपा का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन आने वाले समय में यूपी में सियासत गरमाने वाली है.

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दीपक मिश्रा ने इस तरह का बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा माफिया डॉन बृजेश सिंह (Brijesh Singh) हमें पैसा देता है. देवरिया के बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी हमें पैसा देते हैं. चुनाव के लिए मुझे 10 करोड़ रुपये भेजा गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement