Advertisement

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा तो कौन होगा नया CM? इन 5 नेताओं में से कोई एक बन सकता है मुख्यमंत्री!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस बयान के बाद प्रश्न खड़े होने लगे हैं कि प्रदेश का अगला सीएम किसे बनाया जाएगा. 

Latest News
Delhi: अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा तो कौन होगा नया CM? इन 5 नेताओं में से कोई एक बन सकता है मुख्यमंत्री!

Delhi के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal. 

Add DNA as a Preferred Source

Who Will Become New CM of Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वो आने वाले दो दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. दरअसल दिल्ली सीएम जेल से बेल मिलने के बाद आप के हेडक्वार्टर पहुंचे हुए थे. वहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 'दो दिन बाद सीएम का पद छोड़ दूंगा. चुनाव होने के बाद ही सीएम का पद संभालूंगा. इस दौरान मेरी जगह राज्य में एक नया सीएम बनाया जाएगा.' केजरीवाल के इस बयान के बाद प्रश्न खड़े होने लगे हैं कि प्रदेश का अगला सीएम किसे बनाया जाएगा. 

मनीष सिसोदिया नहीं होंगे अगले सीएम
अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि 'दिल्ली में कोई नया सीएम बनाया जाएगा. नए सीएम को लेकर विधायक दल की मीटिंग के दौरान निर्णय लिया जाएगा.' उन्होंने इसका भी जिक्र किया कि चुनाव हो जाने तक मनीष सिसोदिया भी किसी पद पर नहीं आसिन रहेंगे. सीएम केजरीवाल के इस बयान से ये साफ हो गया है कि मनीष सिसोदिया को भी कोई पद नहीं मिलने वाला है. साथ ही वो प्रदेश के नए सीएम भी नहीं होंगे.  

इन 5 नामों को लेकर हो रही चर्चा!
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे वाले बयान आने के बाद से सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है कि उनके बाद राज्य का अगला सीएम कौन होगा. राजनीतिक जानकारो के मुताबिक 5 नामों को लेकर चर्चा हो रही है. इन नामों में राखी बिड़ला का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. राखी एससी वर्ग से आती हैं. उनके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है. आतिशी मार्लेना पिछले दिनों सक्रिय रूप से पार्टी का पक्ष रखती नजर आई हैं. साथ ही सौरभ भारद्वाज  का नाम भी बेहद अहम माना जा रहा है. माना जाता है कि वो अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी हैं. उसके बाद कैलाश गहलोत को लेकर भी खूब बात हो रही है. वो इस समय दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं.  इसके अलावा एक नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम सियासी गलियारों में जोरशोर से लिया जा रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement