भारत
Manoj Mathur: IDPL के डिजिटल रीजनल एडिटर मनोज माथुर का निधन हो गया है.
डीएनए हिंदी: इंडिया डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड (IDPL) के एडिटर (डिजिटल रीजनल) मनोज माथुर का मंगलवार सुबह देहांत हो गया. जी ग्रुप में वह जी राजस्थान के एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे. इसी साल मई में मनोज India.com की रीजनल वेबसाइट के डिजिटल एडिटर के रूप में जुड़े थे. वह राजस्थान में अजमेर के रहने वाले थे. उन्होंने अजमेर गवर्नमेंट कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया.
मनोज के परिवार में मां, पत्नी और बेटा है. उन्होंने अजमेर के ही सेंट जॉन्स स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.