भारत
IAF AFCAT 2023 के लिए 1 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. 30 दिसंबर को फार्म भरने की आखिरी डेट है.
डीएनए हिंदी: भारतीय वायु सेना (IAF) में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2022) के तहत भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज आखिरी मौका है. फार्म भरने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है, उससे पहले आप फॉर्म भरकर एग्जाम श्योर कर लीजिए. अगर आप एग्जाम देने के लिए इच्छुक हैं और आपसे डेट मिस हो रही है तो आज आखिरी मौका है.
आप एयरफोर्स के लिए फॉर्म ऑफीशियल वेबसाइट https://careerindianairforce.cdac.in या https://afcat.cdac.in पर जाकर भर सकते हैं. AFCAT एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2022 है. अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक फॉर्म फिल कर सकेंगे.
Pathaan Controversy: 'बेशर्म रंग' में बदल जाएगी Deepika Padukone की 'भगवा बिकिनी', सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए ये सुझाव
किस डिपार्टमेंट में मिलेगा मौका?
अभ्यर्थी शॉर्ट सर्विस कमीशन के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए फॉर्म भर सकते हैं. एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम फ्लाइंग ब्रांच के लिए भी आप आवदेन कर सकते हैं.
Shah Rukh Khan ने ऐसे बनाए थे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खोले राज
किस उम्र तक के लोग भर सकते हैं फॉर्म?
फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 साल
ग्राउंड ड्यूटी: 20 से 26 साल
AFCAT 2023 एग्जाम के लिए क्या है शारीरिक योग्यता?
SSB के सामने कैंडिडेट फिजिकली फिट हों, जिससे AFSB टेस्ट में पास हो सकें. 10 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगा सकें और एक साथ 10 पुश अप और 3 चिनअप करना आता हो.
AFCAT 2023 एग्जाम की क्या है सलेक्शन प्रक्रिया?
तीन राउंड के एग्जाम होंगे. ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट होगा. इस परीक्षा में इंटरव्यू भी होगा.
क्या है एप्लीकेशन फॉर्म की फीस?
एएफसीएटी के लिए 250 रुपये चार्ज देने होंगे. NCC कैंडिडेट के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.