Advertisement

'हम कभी ऐसा अहंकारी CEC नहीं देखा', SIR को लेकर दिल्ली में CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

SIR को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वह दशकों से राजनीति में हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा.

Latest News
'हम कभी ऐसा अहंकारी CEC नहीं देखा', SIR को लेकर दिल्ली में CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा (Image: ANI)
 

Add DNA as a Preferred Source

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचीं. प्रतिनिधिमंडल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, पार्टी नेता और वे लोग शामिल थे जो खुद को SIR प्रक्रिया का शिकार बता रहे हैं. बैठक के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. 

मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला 

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. सोमवार को ममता बनर्जी दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की.  प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य काला शॉल पहनकर पहुंचे थे, जिसे SIR के खिलाफ विरोध का प्रतीक बताया गया. बैठक के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह दशकों से राजनीति में हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा.


यह भी पढ़ें: Air India विमान हो सकता था बड़े हादसे का शिकार, लंदन-बेंगलुरु रूट पर उड़ान से पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत


जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए

ममता ने कहा कि पद किसी का स्थायी नहीं होता और हर संवैधानिक संस्था को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में लोगों को अपनी नागरिकता और वोट के अधिकार को साबित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने यह सवाल भी उठाया कि अगर SIR जरूरी है, तो यह प्रक्रिया केवल बंगाल में ही क्यों लागू की जा रही है. गौरतलब है कि, इससे पहले ममता बनर्जी रविवार रात दिल्ली पहुंची थीं. उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की, जो SIR में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर बंगाल से आए लोगों की निगरानी करने और उन्हें परेशान करने का आरोप भी लगाया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement