Advertisement

पति को था अफेयर का शक, खौफनाक तरीके से काट दिया चाकू से पत्नी का गला

Hyderabad Crime News: पुलिस ने इस दर्दनाक क़त्ल के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. इसके साथ आगे की जांच जारी है.

Latest News
पति को था अफेयर का शक, खौफनाक तरीके से काट दिया चाकू से पत्नी का गला

Murder News Hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हैदराबाद के एक शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या धारदार चाकू कर दी. उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. बताया जा रहा है की पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इस वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना जेएनएनयूआरएम कॉलोनी के दो-बेडरूम वाले घर में हुई, जहां विजय अपनी बहन के नए घर की सफाई के बहाने अपनी पत्नी को ले गया था. पुलिस ने कहा कि घर की सफाई के बहाने विजय अपनी पत्नी को फ्लैट पर ले गया. उसने उस पर चाकू से हमला किया और चाकू मारकर हत्या करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर फ्लैट में एक तरफ रख दिया. हत्या करने के बाद, विजय खून से सने कपड़ों के साथ फ्लैट से बाहर आया, जिससे स्थानीय लोग चौंक गए और उन्होंने शोर मचा दिया.

ये भी पढ़ें- 100 मिनट तक फ्लाइट के टॉयलेट में कमोड पर बैठने पर मजबूर हुआ यात्री, जानिए वजह

पुलिस ने बरामद किया शव

इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव बरामद किया और विजय को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं. पुष्पलता ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थीं. एक समय विजय ने परिवार छोड़ दिया था, जिसके बाद पुष्पलता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस का कहना है कि दोनों के रिश्ते पिछले कई महीनों से ठीक नहीं चल रहे थे, दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement