Advertisement

पत्नी पर था शक तो पति ने कर दी घिनौनी हरकत, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर और फेविकोल

Rajasthan Crime News : पीड़िता ने थाने में पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पत्नी का कहना है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था.

पत्नी पर था शक तो पति ने कर दी घिनौनी हरकत, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर और फेविकोल

crime against women in rajasthan News Hindi Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के पाली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत दिखाइ है, जिसे जानकर आपका कलेजा कांप जाएगा. पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी का हाथ गर्म तेल में डाल दिया, इतना ही नहीं बल्कि पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर हैवानियत भरी यातना दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के पाली में एक व्यक्ति को चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम संबंध है. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी होता रहता था. ऐसे में एक दिन पति ने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया. जिसकी वजह से वह थाने पहुंच गई. 

यह भी पढ़ें- G20 सम्मेलन के दौरान आज जाना है दिल्ली? यहां जानें पूरा ट्रैफिक प्लान

पत्नी से ली अग्नि परीक्षा

पीड़िता ने इस मामले में पाली थाने में मामला दर्ज कराया है. पत्नी ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पति ने एक दिन कहा कि अगर तुम गलत नहीं बोल रही हो तो मेरी एक अग्निपरीक्षा पास करो. पति ने एक कटोरा में तेल वाला और उसमें सिक्का डाल दिया. पत्नी से कहा कि इस गर्म तेल में हाथ डाल कर सिक्का निकालो, यदि सिक्का निकलते समय हाथ नहीं जलेगा तो तुम सच बोल रही हो. 

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची

पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति ने कई बार उसके प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश भी की है. एक बार गुस्से में उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची तकएक बार गुस्से में उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया था. पत्नी बताया कि हैवानियत की हद तो तक पार हो गई, जब पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर फेविकोल डाल दिया. पत्नी ने बताया कि दर्द से चिल्लाते रहने पर भी उसके पति ने कोई सहायता नहीं की. इसके साथ पत्नी नहीं अभी कहा कि परिवार के अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते थे.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: अब तक क्या हुआ, जानिए आज का क्या है प्लान

ससुरालजनों से परेशान होकर मायके पहुंच गई महिला

पति और ससुराल वालों से परेशान होकर महिला मायके चली गई. जहां उसने परिवार वालों को पूरी जानकारी दी तो मामला थाने पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति सहित साथ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement