Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

'टच किया तो जान से मार दूंगी', प्रणव ने पत्नी शालिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- शादी के बाद नहीं बने शारीरिक संबंध

Muzaffarnagar News: ससुराल में टेंट लगाकर धरने पर बैठी शालिनी पर उसके पति प्रणव सिंघल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पत्नी शालिनी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है.

Latest News
'टच किया तो जान से मार दूंगी', प्रणव ने पत्नी शालिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- शादी के बाद नहीं बने शारीरिक संबंध

Muzaffarnagar pranav and shalini

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नव विवाहित दुल्हन शालिनी अपने ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठी है. शालिनी का आरोप है कि इंडोनेशिया से हनीमून से लौटने के बाद ससुराल वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं. उससे 50 लाख का दहेज मांगा जा रहा है और पति प्रणव सिंघल उसे मायके छोड़कर चले गए हैं. पत्नी के इस आरोप पर प्रणव का जवाब आया है. उन्होंने अपनी पत्नी शालिनी पर कई गंभी आरोप लगाए हैं.

प्रणव सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'मुझे पत्नी शालिनी से जान का खतरा है. वह मुझे जान से मारवाने की धमकी देती है. शादी के बाद हमारे बीच एक बार भी शारीरिक संबंध नहीं बने हैं. जब भी मैंने कोशिश की तो उसने धमकी देकर मुझे दूर हटा दिया. कहती थी कि मुझे गलती से टच नहीं करना, अगर ऐसा किया तो मार दूंगी या जेल भिजवा दूंगी. उसने मुझे और मेरे परिवार को वकातल की धमकी दी है.'

प्रणव ने कहा कि शालिनी के पिता ने उसे 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बना दिया है. वह खुद ही अपने पिता के घर में रहना चाहती है. शालिनी मुझे और मेरे माता-पिता को वकील होने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. ठिकाने लगाने की धमकी देती है. मुझे अपनी शालिनी से जान का खतरा है. कहीं नीले ड्रम जैसी घटना मेरे साथ न हो जाए, मुझे बचाया जाए.' 

क्या है पूरा मामला?

मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके का है. यहां 12 फरवरी 2025 को शालिनी की शादी प्रणव सिंघल के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी. प्रणव का परिवार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थिति 2Z पोर्स कॉलोनी में रहता है. शादी के बाद शालिनी और प्रणव हनीमून पर इंडोनेशिया के बाली गए थे. हनीमून से लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. 

शालिनी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे लेने ही नहीं आया. उनके घर वाले 50 लाख रुपये की दहेज की डिमांड कर रहे हैं. शालिनी का कहना है कि जब वह खुद ही ससुराल पहुंच गई तो उसे घर के अंदर घुसने नहीं दिया गया. वहीं प्रणव का कहना है कि वो और उसका परिवार पिछले 3-4 से घर नहीं था. इसलिए शालिनी घर में एंट्री नहीं हो सकी. वापस आकर हमने देखा तो वह टेंट लगाकर घर के बाहर धरने पर बैठी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement