Advertisement

देवर से अवैध संबंध, पति की बेरहमी से हत्या... झारखंड में महिला की खौफनाक साजिश का खुलासा

27 जनवरी को रोहित के कहने पर आरोपियों ने पीड़ित को शराब पीने के लिए घर के बाहर बुलाया था. जहां मौका देखकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Latest News
देवर से अवैध संबंध, पति की बेरहमी से हत्या... झारखंड में महिला की खौफनाक साजिश का खुलासा

illicit relationship murder (Representative Image)

Add DNA as a Preferred Source

झारखंड के गोड्डा जिले से कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार कर दिया. महिला ने सुपारी देकर अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हत्या करा दी. जिसमें उसका साथ मृतक के भाई यानी उसके देवर ने दिया. देवर के साथ महिला का अवैध संबंध था. जांच में पुलिस के सामने यह खौफनाक सच सामने आया तो वह भी दंग रह गई.

जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र स्थित मांगन पिपरा गांव में 32 साल के एक शख्स की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कुछ अंजान लोगों ने उसके पति की धारदार हथियार से हत्या की और मौके से फरार हो गए. महिला के बयान पर पुलिस को थोड़ा शक हुआ तो उसने गहनता से जांच की.

पुलिक को पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी सोनी देवी (30) का अपने देवर के साथ अवैध संबंध चल रहा था. वह देवर से शादी करना चाहती थी, लेकिन पति उनके रास्ते का रोड़ा बन रहा था. इसलिए दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

सोनी देवी और देवर रोहित मोदी ने दो भाड़े के हत्यारों को पीड़ित को मारने के लिए बुलाया. उन्होंने गांव के मोहम्मद शाइन और विजेंद्र पासवान उर्फ बिड़ो को 1 लाख रुपये में सुपारी दी. साजिश तहत विजेंद्र ने पीड़ित को मारने के लिए कुल्हाड़ी खरीदी.

27 जनवरी को रोहित के कहने पर आरोपियों ने पीड़ित को शराब पीने के लिए घर के बाहर बुलाया और जैसे ही मौका मिला उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए. घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मोहम्मद शाइन और विजेंद्र पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित अभी फरार चल रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement