Advertisement

Agra News: पति-पत्नी के बीच लिपस्टिक को लेकर हो गया बवाल, थाने तक पहुंच गया मामला 

Agra Wife Husband Fight For Lipstick: शादी-शुदा जिंदगी में कपल के बीच कभी-कभी बहुत सी छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ा हो जाता है. ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ हुआ जिनके बीच सिर्फ एक लिपस्टिक की वजह से झगड़ा हो गया.

Agra News: पति-पत्नी के बीच लिपस्टिक को लेकर हो गया बवाल, थाने तक पहुंच गया मामला 

Agra News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पति-पत्नी का रिश्ता काफी नाजुक होता है लेकिन कभी-कभी शक की दीवार इस रिश्ते की बुनियाद हिला देती है. ऐसा ही कुछ आगरा के एक कपल के साथ हुआ है. दोनों की शादी के तीन ही महीने हुए थे और शक की बुनियाद ने रिश्ते को हिला दिया. इस झगड़े की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. झगड़ा सिर्फ लिपस्टिक की वजह से हुआ था क्योंकि पति ने पत्नी को सुबह बिना लिपस्टिक के देखा तो उस पर शक करने लगा. मामला लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस तक पहुंच गया. पूरा केस जानने के बाद पुलिस ने कपल को काउंसलिंग के लिए भेजा जहां दोनों को समझाया गया और एक-दूसरे पर विश्वास करने की सलाह दी. 

आगरा के इस कपल की शादी सिर्फ 3 महीने पहले हुई थी और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. यहां तक कि पति के दफ्तर से लौटने का पत्नी को बेसब्री से इंतजार रहता था और पूरा मेकअप करके घर लौटने पर स्वागत करती थी. हालांकि, एक दिन इसी मेकअप और लिपस्टिक की वजह से दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में सुबह ही छाया अंधेरा, पढ़ें आज कब कब बरसेगा पानी

सुबह उठने पर पत्नी के होंठों पर नहीं थी लिपस्टिक 
मामला आगरा के शहीद नगर का है. यहां परिवार परामर्श केंद्र के पास जब एक कपल आया तो वह भी पूरा मामला जानकर हैरान रह गए. दरअसल पति को शक था कि पत्नी रात में कहीं गई थी जिस वजह से उसकी लिपस्टिक गायब है. इस बात पर उसने पत्नी के साथ काफी झगड़ा किया और वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. महिला ने बताया कि वह रोज पति के दफ्तर से आने का इंतजार करती थी और तैयार होकर रहती थी. उसने पति के सामने ही रात में लिपस्टिक लगाई थी और सुबह उतर गई. 

यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन, मोनू मानेसर के बाद कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग की गई 
पति के शक करने से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी. दोनों के बीच में कलह इतनी बढ़ गई कि उसने शिकायत ही दर्ज कर दी. जब पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की तो झगड़े का कारण सुनकर सब हैरान रह गए थे. पत्नी ने महिला पुलिसकर्मियों को बताया कि पति बेवजह उस पर शक कर रहा है. सुबह उठने के बाद उसने मुंह धुला था और इस वजह से पूरा मेकअप निकल गया. दोनों को पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र भेजा और वहां काउंसलर ने दोनों को समझाया तब जाकर मामला ठंडा हुआ. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement