Advertisement

ठंड में पति ने मांग ली थी चाय, आंख में कैंची घोंपकर भाग गई बीवी

Baghpat Crime News: यूपी के बागपत में एक महिला ने अपने ही पति की आंख में सिर्फ इसलिए कैंची घोंप दी क्योंकि उसने चाय मांग ली थी.

Latest News
ठंड में पति ने मांग ली थी चाय, आंख में कैंची घोंपकर भाग गई बीवी

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बागपत में अपनी बीवी से चाय मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया. कड़ाके की ठंड में चाय पीने की तलब ने इस शख्स को लहूलुहान करवा दिया. इस शख्स के चाय मांगते ही उसकी पत्नी ने आंख में कैंची घोंप दी और वहां से फरार हो गई. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज करवाया गया. वहीं, मौके का फायदा उठाकर आरोपी पत्नी घर से चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ समय से घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी.

मामला बागपत के बड़ौली रोड का है. जगमेहर के बेटे अंकित की शादी 3 साल पहले रमाला के सूप गांव की एक युवती से हुई थी. शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय के बाद घर में झगड़ा होने लगा. पिछले एक डेढ़ साल से पति और पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट भी होने लगी थी. बुधवार को ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन मामला काफी बिगड़ गया और युवक को अस्पताल ले जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे की वजह से कई उड़ानें डायवर्ट 

आंख में घोंप दी कैंची
दरअसल, अंकित ने अपनी पत्नी से चाय मांगी थी. चाय मांगने के बाद उसकी पत्नी को गुस्सा आ गया और वह अंदर चली गई. कुछ देर बाद वह एक कैंची लेकर लौटी और अंकित की आंख में घोंप दी. इससे अंकित वहीं जमीन पर लेट गया और तड़पने लगा. शोर सुनकर अंकित के परिवार के लोग दौड़े. उन्हें जब मामला पता चला तो पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. जब तक पुलिस आती तब तक अंकित की पत्नी वहां से फरार हो गई थी.

यह भी पढ़ें- गुना में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 लोग जिंदा जले, कई जख्मी

पुलिस आनन-फानन में अंकित को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. हालत बिगड़ने के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया है कि तीन दिन पहले ही युवक की पत्नी ने उसके भाई और भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी. फिलहाल, पुलिस ने युवक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement