भारत
Delhi Azadpur Fire: दिल्ली के सबसे बड़े सब्जी मंडी आजादपुर में भयानक आग लग गई है. आग की खबर के साथ ही चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की ई गाड़ियां पहुंच गई हैं.
डीएनए हिंदी: दिल्ली के सबसे बड़े सब्जी मंडी आजादपुर में भयानक आग लगने की खबर है. आग इतनी बड़ी है कि चंद मिनटों में आसपास का पूरा आकाश धुएं के गुबार से भर गया. आसपास के लोग जान बचाने के लिए इदर-उधर भागते नजर आए. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. अनुमान जताय जा रहा है कि शॉट सर्किट या बिजली के तारों की वजह से आग तेजी से फैल गई है. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन काफी नुकसान की आशंका है. फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
दिल्ली का आजादपुर मंडी सबसे बड़ा सब्जियों का बाजार है और रोज की तरह इसमें बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ थी. अचानक ही शुक्रवार की शाम 5.20 बजे फायर ब्रिगेड टीम को आग की सूचना मिली और कुछ ही देर में पूरा आसमान धुएं के गुबार से भर गया. फिलहाल फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. बताया जा रहा है कि जिस हिस्से में आग लगी है वहां टमाटरों को रखने के लिए शेड था.
VIDEO | Fire breaks out at Azadpur Mandi in Delhi. Multiple fire tenders are at the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/Y4LCesLpZV
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2023
यह भी पढ़ें: 'रोक सको तो रोक लो', ED को अभिषेक बनर्जी का चैलेंज, पेशी से किया इनकार
दिल्ली में आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग की खबर पाते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं और स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है. लोगों को रेस्क्यू कर जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. इससे पहले पिछले दिनों दिल्ली के मुखर्जी नगर के एक कोचिंग में आग लगने की घटना हुई थी. पिछले कुछ वक्त में दिल्ली की कई इमारतों में आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम की मांग लंबे समय से हो रही है.
यह भी पढ़ें: मनोज झा ने संसद में ऐसा क्या कहा कि बिहार में भिड़े राजपूत और ब्राह्मण नेता?
मुखर्जी नगर के कोचिंग में लगी थी भयंकर आग
इसी साल जून के महीने में दिल्ली में कोचिंग का प्रमुख इलाका मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में भयानक आग लगी थी. उस वक्त कई छात्रों को खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई थी. उस दौरान आग लगने और छात्रों के जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस घटना के बाद मुखर्जी नगर इलाके में छात्रों के अलग-अलग संगठनों ने कोचिंग सेंटर में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर काफी प्रदर्शन भी किया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.