Advertisement

Delhi News: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास बड़ा धमाका, ब्लास्ट के बाद आसमान तक उठा काला गुबार

दिल्ली के रोहिणी में CRPF के स्कूल की दीवार के पास बड़ा धमाका हो गया. फिलहाल धमाके के कारणों के पता नहीं चल पाया है.

Latest News
Delhi News: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास बड़ा धमाका, ब्लास्ट के बाद आसमान तक उठा काला गुबार
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में एक बड़ा धमाका हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ये धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. धमाका इतना तेज था कि कुछ देर बाद ही पूरा आसमान काला हो गया. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

डीसीपी ने दी जानकारी
रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कैसे हुए. धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची हैं. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसके सैंपल लिए. डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. घटना स्थल से कुछ तारनुमा चीजें भी बरामद हुई हैं.


ये भी पढ़ें-Bihar News: पत्नी की हत्या के केस में पति ने काटी जेल, 4 साल बाद मिली जिंदा, जान बचाने वाले से रचाई शादी


दमकल विभाग ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर मिली. सुबह करीब 7:50 बजे फायर ब्रिगेड विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement