भारत
सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की भक्त मंदिरों में जाकर जल चढ़ा रहे हैं. इस दौरान लखनऊ, काशी, उज्जैन समेत देशभर के तमाम मंदिरों मे भक्त पहुंच रहे हैं.
सवान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है. ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस पावन महीने में शिव भक्त अपने आराध्य भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं. वहीं आज सावन का पहला सोमवार है. पहले सोमवार के दिन देशभर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. इस दिन लोग व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं. इस मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए काशी, उज्जैन और हिरद्वार जैसी जगहों पर पहुंच रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बढ़ती भीड़ के चलते मंदिर प्रसाशन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. भारी भीड़ वाले इलाके में पूरी तरह से व्यवस्था बना ली गई है. सोशल मीडिया पर कई मदिरों से वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. पहले सोमवार से ही कावड़िएं कावड़ लेकर भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचने लगे हैं. पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में आरती की गई.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Police Commissioner Mohit Agarwal says, "Devotees from all over the country and the world come to Kashi Vishwanath Temple. We have trained our policemen to address the devotees as Sir and Madam and talk to them politely so that they take good… pic.twitter.com/QkJmFqd6C7
— ANI (@ANI) July 14, 2025
साथ ही दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़
#WATCH | Delhi | A huge crowd of devotees visit Gauri Shankar Temple to offer prayers on the first Monday of 'saavan' month. pic.twitter.com/0qIB0YOg0d
— ANI (@ANI) July 13, 2025
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Devotees queue up at Kashi Vishwanath Temple to offer prayers on the first Monday of the holy month of 'saavan'. pic.twitter.com/DQ1I8jy3C4
— ANI (@ANI) July 13, 2025