भारत
पेरिस की सीन नदी में 1923 के बाद पहली बार तैराकों के लिए स्विमिंग की अनुमति दी गई है. इसे प्रदूषण और मल समस्या से निपटने के लिए अरबों डॉलर की परियोजना से साफ किया गया है. जिसके बाद अब नदी में तैरना सुरक्षित हो गया है.
पेरिस की सीन नदी, हमेशा से रोमांस और कला का प्रतीक रही है. एक समय यह नदी इतनी गंदी हो गई थी कि यहां तैरना असंभव हो गया था. इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सदी से, इस नदी में प्रदूषण और सीवेज का खात्मा होना कोई आसान काम नहीं था. 1923 के बाद से, सीन नदी में तैरने पर प्रतिबंध था, क्योंकि नदी में उच्च मात्रा में बैक्टीरिया मौजूद था, जो तैराकों के लिए खतरनाक हो सकता था.
हालांकि, 2024 के पेरिस ओलंपिक की तैयारी ने सीन नदी के पुनरुद्धार को प्राथमिकता दी थी. पेरिस ने सीन नदी को साफ करने के लिए कई योजनाओं पर काम किया और इसके लिए अरबों डॉलर का निवेश किया. इस नदी को साफ करने के लिए विशेष रूप से, एक विशाल भूमिगत जल भंडारण टैंक का निर्माण किया गया, जो भारी बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी को अपने में समाहित कर सके. इससे नदी में सीवेज के पानी का बहाव रुक गया. इसके अलावा, पेरिस के सीवेज सिस्टम में सुधार किया गया और पानी की सफाई की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया गया.
इन सुधारों के बाद, अब सीन नदी में तैरना सुरक्षित हो गया है. पेरिस में तीन स्थानों पर तैराकी के लिए अनुमति दी गई है, जहां हर दिन 1,000 से अधिक तैराक आ सकते हैं. नदी का पानी अब नियमित रूप से जांचा जाता है, ताकि तैराकों को सुरक्षित पानी मिल सके.
यह भी पढ़ें: वाह रे MP पुलिस! 12 साल से ड्यूटी नहीं गया, फिर भी मिलती रही सैलरी, जानिए कैसे हुआ खुलासा
इस परियोजना का उद्देश्य न केवल पेरिसवासियों को सीन नदी में तैरने का मौका देना था, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम था. फिलहाल, पेरिस ने एक सदी पुरानी समस्या का हल निकाल लिया है और अब सीन नदी के किनारे तैराकी का आनंद लेना फिर से संभव हो गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.