Advertisement

Mysore Pak: कैसे पड़ा था मैसूर पाक का नाम? दिलचस्प है कहानी

India- Pakistan Tension के बीच जयपुर में मिठाई की दुकानों ने अपनी मिठाइयों के नाम से 'पाक'से हटाकर 'श्री' कर दिया है. नाम बदलने की इस लहर में मैसूर पाक भी आ गया है, जयपुर में दुकानदार इस मिठाई को मैसूर श्री के नाम से बेच रहे हैं.

Mysore Pak: कैसे पड़ा था मैसूर पाक का नाम? दिलचस्प है कहानी
Add DNA as a Preferred Source

India- Pakistan टेंशन के बीच मैसूर पाक, आम पाक जैसी मिठाइयों के नाम पर बवाल हो गया है. जयपुर में मिठाइयों के नाम से पाक हटाकर श्री लगाया जा रहा है. मैसूर पाक को मैसूर श्री और आम पाक का आम श्री के नाम से बेचा जा रहा है. मैसूर पाक भारत की सबसे चर्चित मिठाइयों में से एक है, चलिए जानते हैं इस पर क्या विवाद हो रहा है.

Mysore Pak क्या है?

मैसूर पाक एक मिठाई है. भारत की सबसे चर्चित मिठाइयों में से एक है. दक्षिण भारतीय घरों में शुभ अवसर और त्योहारों पर मैसूर पाक बनाया जाता है. इस मिठाई की शुरुआत दक्षिण भारत से हुई थी, लेकिन आज के समय में ये मिठाई पूरे भारत में मिलती है. मीठा खाने के शौकीन इस मिठाई को चाव से खाते और बनाते हैं.

मैसूर पाक पर विवाद क्या है?

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते मिठाई के नाम में 'पाक' शब्द होने पर कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं. इस आपत्ति के बीच जयपुर के कुछ मिठाईवालों ने मैसूर पाक का नाम बदलकर मैसूर श्री कर दिया है. जबकि, पाकिस्तान वाले पाक और मैसूर पाक वाले पाक के मायने एकदम अलग है. पाकिस्तान के लिए शॉर्ट में पाक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. जबकि मैसूर पाक  के पाक का मतलब पाककला, पकवान और पकाने की विधि से है. कन्नड़ भाषा में चाशनी के लिए भी पाक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.


 ये भी पढ़ेंः भारत-पाक तनाव के बीच जयपुर की दुकानों ने बदले मिठाइयों के नाम, मैसूर पाक से लेकर आम पाक तक...


कैसे पड़ा था मैसूर पाक का नाम?

साल 1902 से 1940 के बीच मैसूर में वाडियार वंश के कृष्ण राजा वाडियार का शासन था. कृष्ण राजा वाडियार खाने के शौकीन थे. एक बार उनके शाही खानसामे काकासुर मडप्पा ने एक्सपेरिमेंट के तौर पर बेसन, घी और चीनी से ये मिठाई बनाई. जब राजा ने ये मिठाई चखी तो उनका दिल खुश हो गया. उन्होंने मडप्पा से इसका नाम पूछा, वो बता नहीं पाए. तब राजा ने इसका नाम मैसूर पाक रखा. 

Mysore Pak Recipe: कैसे बनाया जाता है मैसूर पाक?

मैसूर पाक बनाने के लिए बेसन को धीमी आंच में घी में पकाया जाता है. बेसन के रंग में भूरापन आने तक उसे पकाया जाता है. दूसरे बर्तन में चीनी को पानी के साथ पकाकर चाशनी बनाई जाती है. इस चाशनी को भूने हुए बेसन में मिलाया जाता है. इस दौरान इसे तेज़ी से हिलाया जाता है ताकि मिक्सचर एकदम स्मूद बने, उसमें किसी तरह का लंप न बने. अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे फिर से धीमी आंच में पकाया जाता है. इसे तब तक पकाया जाता है जब घी अलग न होने लगे. पकने के बाद मिक्स्चर को थाली या किसी ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दिया जाता है. सेट होने के बाद इसे काट लिया जाता है. बस तैयार हो गया मैसूर पाक.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement