Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट के बाद आज बंद रहेगा चांदनी चौक मार्केट, एक दिन में करीब 14 हजार करोड़ का नुकसान

सोमवार की शाम राजधानी दिल्ली के लाल किले पास हुए ब्लास्ट के बाद से चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. इस वजह से आज यानी मंगलवार को चांदनी चौक मार्केट बंद रहेगा.

Latest News
दिल्ली ब्लास्ट के बाद आज बंद रहेगा चांदनी चौक मार्केट, एक दिन में करीब 14 हजार करोड़ का नुकसान

chandi chowk closed

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम उस समय दहल गई जब लाल किले के पास धमाका हुआ. इस धमाके में अभी तक 13 लोगों की मरने की पुष्टि हो चुकी है. धमाका इतना भयानक था कि आग की लपटें आसमान छू रही थी. जानकारी अनुसार ब्लॉस्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ. इस धमाके के बाद चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर मंगलवार को बाजार बंद रहेगा. 

एक दिन में 14 हजार करोड़ का नुकसान 

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, "लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाजार मंगलवार को बंद रहेगा." आपको बता दें कि चांदनी चौक को एशिया की सबसे बड़ी मार्केट भी कहा जाता है. अब रोजाना इस मार्केट में तकरीबन 4 से 6 लाख लोग रोजाना विजिट करते हैं. यह कारण है कि इसे ऐशिया की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है. चांदनी चौक देश के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक भी है. यहा थोक में शादी के कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रोनिक का सामान समेत घरेलू सामान जैसे मसाले कई तरह के सामान मिलते हैं.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में तकरीबन 14 हजार करो़ड़ रुपये का नुकसान तय है.

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की शुरू

बता दें कि सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक तेज़ धमाका हुआ जब एक धीमी गति से चल रही कार लाल बत्ती पर रुकी और उसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ. एलएनजेपी अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया और पीड़ितों और घायलों के शवों को वहाँ लाया गया. इस दुखद घटना के बाद अस्पताल को मरीजों के लिए बंद कर दिया गया है तथा हाई अलर्ट पर रखा गया है. घटना के तुरंत बाद, छह से सात दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अलावा, दिल्ली पुलिस, अपराध शाखा, फोरेंसिक और अन्य एजेंसियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जाँच शुरू कर दी है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement