Advertisement

TATA ग्रुप के इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान

टाटा ग्रुप के एक इलेक्‍ट्रॉनिक प्लांट में भयानक आग लग गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची.

Latest News
TATA ग्रुप के इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान
Add DNA as a Preferred Source

टाटा ग्रुप की कंपनी के एक प्‍लांट में आज सुबह भीषण आग लगी गई. जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में ये आग लगी है. आग इतनी भीषण थी की मैन्‍युफैक्‍चरिंग एरिया से धुएं का गुब्‍बार निकलने लगा, देखते ही देखते आसमान भी धुएं की काली चादर से ढक गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर राहत और आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं. 


 

कैसे लगी आग 
जब आग लगी, तब प्लांट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर थे. हालांकि कंपनी के एक बयान के अनुसार, प्लांट में इमरजेंसी प्रोटोकॉल ने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. कंपनी ने कहा, 'हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.' कंपनी ने आगे कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, फिलहाल जांच जारी है. 


ये भी पढ़ें-Mahalakshmi Murder Case: प्यार, शादी और अफेयर... क्या हुआ था उस रात, सामने आया बेंगलुरु मर्डर कांड का पूरा सच    


 

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे बजे नागमंगलम के पास उद्दानपल्ली स्थित कंपनी की मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में ये आग लगी हुई है. आग लगने के बाद पीरे इलाक में धुआं फैल गया और अपरा-तफरा मच गई. राहत की बात है की इस हादसे में किसी के घायल गोने की खबर नहीं मिली है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement