भारत
पसंद के लड़के से शादी न कराने पर बेटी ने जताई नाराजगी तो पिता और चाचा ने हत्या कर जला दिया शव.
डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के जालना में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी के संग गई बेटी को शादी के बहाने बुलाकर पिता और चाचा ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को जलाकर एक बैग में बंद कर दिया. इसका खुलासा लड़की के प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा और पिता को हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना जिले के पीरपिंपलगांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के पिता उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की किसी दूसरे शख्स से प्यार करती थी. परिवार को बताने पर भी वह उक्त लड़के से उसकी शादी कराने को तैयार नहीं हुए, इस पर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई. परिवार ने इसका पता लगते ही लड़की से उसकी पसंद के लड़के से शादी करने का झांसा दिया और उसे घर ले आए.
शादी की तैयारियों के बीच पिता और चाचा ने कर दी हत्या
घर में लड़की के पसंद के लड़के से ही उसकी शादी कराने के लिए तैयारियां चल रही थी. इस बीच मंगलवार को लड़की को कथित रूप से पीटा और फांसी पर लटका दिया. इतना ही नहीं बेटी की मौत के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बेटी के शव को जलाकर उसकी राख को बैग में पैक कर दिया.
पढ़ें-खुद को दिल्ली हाई कोर्ट का जज बताकर पुलिस को दे रहा था धमकी, फिर ऐसे फूटा झूठ का भांडा
प्रेमी ने थाने में जाकर की शिकायत
बेटी की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत नष्ट करके बैठे पिता और चाचा की करतूत का खुलासा प्रेमी की शिकायत पर हुआ. लड़की के प्रेमी ने थाने जाकर बताया कि उसकी प्रेमिका को उसके पिता और चाचा ने हत्या कर शव को जला दिया है. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.