Advertisement

Amit Shah Security Lapse: रांची में गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स कर रहा था अमित शाह के काफिले का पीछा

Amit Shah Security Lapse: गृहमंत्री अमित शाह जब के रांची दौरे पर उनके काफिले में सुरक्षा की चूक सामने आई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए कुछ लोगों ने उनका पीछा किया था. 

Latest News
Amit Shah Security Lapse: रांची में गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स कर रहा था अमित शाह के काफिले का पीछा

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

Add DNA as a Preferred Source

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को रांची दौरे पर थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. शाह जब रांची एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तो उनके काफिले का पीछा बाइक सवार लोगों ने किया था. रांची पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और वह काफी नशे में था. सुरक्षा में चूक पर रांची (हटिया) के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया गया है. ये लोग काफिले में नहीं घुस पाए थे.

DSP ने सुरक्षा में चूक की बात से इनकार की 
रांची पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah Security Lapse) की सुरक्षा में चूक जैसी कोई बात नहीं नहीं है. दो युवक एक बाइक पर सवार थे और सुरक्षा काफिले में नहीं घुस पाए थे. हमने तत्काल ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने कहा कि दोनों से जब पूछताछ की तो उन्होंने नशे में होने की बात कबूल की है.


यह भी पढ़ें: Jammu में आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, सेना ने बनाई ये खास रणनीति  


BJP कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे शाह 
बता दें कि शनिवार को रांची में बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति बैठक थी जिसमें हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री पहुंचे थे. झारखंड में लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बीजेपी में समीक्षा की जा रही है. बीजेपी की कोशिश प्रदेश की सत्ता में वापसी की है. इसके लिए संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement