Advertisement

हिसार में ट्रिपल मर्डर, शख्स ने अपनी पत्नी और 2 सालों को मारी गोली, मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश का पत्नी सुमन से पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था. आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीनों को गोली मारी.

हिसार में ट्रिपल मर्डर, शख्स ने अपनी पत्नी और 2 सालों को मारी गोली, मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा

firing

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के हिसार में ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात सामने आई. कृष्णा नगर इलाके में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो सालों को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है. 

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान सुमन और उसके दो भाई मंजीत सिंह और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो दंपति के बीच लड़ाई में हस्तक्षेप करने के लिए पास के धनाना गांव से आए थे. पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया ने बताया कि राकेश का अपनी पत्नी सुमन से पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और रविवार को उसने अपने दोनों भाइयों को घर बुलाया.

ये भी पढ़ें- '80 हराओ, बीजेपी हटाओ', 2024 के लिए अखिलेश यादव का ने दिया नया नारा  

एसपी ने बताया कि राकेश ने कथित तौर पर कहासुनी के दौरान उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को मौके से गोलियों के कुछ खोखे मिले हैं. पुनिया ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत एकत्र कर रही है और राकेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है. इस वजह से पत्नी सुमन अपने मायके जाने की बात कह रही थी. इस बात को लेकर दोनों का पिछले तीन-चार दिनों से झगड़ा चल रहा था. रविवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुमन ने अपने दोनों भाइयों मनजीत सिंह और मुकेश घर बुला लिया. उनके आने के बाद झगड़ इतना बढ़ गया कि सुबहे करीब 10.30 बजे राकेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से तीनों को गोली मार दी. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement