भारत
हिमाचल के कुल्लू जिले में मनाली-रोहतांग हाइवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मनाली के रोहतांग दर्रे के पास राहनीनाला में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कार सवार पांच में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मनाली से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे और परमिट के साथ रोहतांग की यात्रा कर रहे थे. हाइवे पर अचानक गाड़ी असंतुलित होकर खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. चार लोगों के शव खाई से बरामद किए गए, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार उर्फ पन्ना लाल पुत्र चंद्र राम निवासी सिमसा (कुल्लू), 31 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र पुर्जन दास मकान नंबर 14 गांव मंड, जिला होशियारपुर (पंजाब), 27 वर्षीय हरविंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी थिंदा, होशियारपुर (पंजाब), 32 वर्षीय दीमा राम पुत्र शेर सिंह गांव व डाकघर तेवन, तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है. हादसे में घायल रवि कुमार पुत्र सोमराज निवासी होशियारपुर (पंजाब) की हालत फिलहाल नाजुक है.
पुलिस थाना मनाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दु:खद मृत्यु एवं एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
ईश्वर दिवंगत…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 6, 2025
ये भी पढ़ें-बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, पत्थरों से एक दूसरे पर हमला, कई घायल
सड़क हादसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू में मनाली के रानीनाला के निकट हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने लिखा, 'पुलिस थाना मनाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दु:खद मृत्यु एवं एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है.' 'स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.