Advertisement

हिमाचल में कुदरत का कहर, बादल फटने से बाढ़ में डूबे कई इलाके, 5 लोगों की मौत, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: मनाली में हो रही भारी बारिश की वजह से सड़कें टूट गई हैं. कई जगह बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Latest News
हिमाचल में कुदरत का कहर, बादल फटने से बाढ़ में डूबे कई इलाके, 5 लोगों की मौत, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Flood

Add DNA as a Preferred Source

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में है. कुल्लू और कांगड़ा समेत 5 जगहों पर बादल फटने से नदी-नालों में बाढ़ आ गई है. जिसमें कई लोग बह गए हैं. प्रशासन ने अभी तक 5 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है. अन्य लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीमें जुटी हुई हैं. इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मनाली में हो रही भारी बारिश की वजह से सड़कें टूट गई हैं. कई जगह बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई . 4 दुकानें बह गई, इससे दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है. मनाली के अंजनी महादेव की पहाड़ियों पर भारी वर्षा के चलते व्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. बारिश की वजह से नदी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. महज 15 मिनट में मनाली से सटे बाहंग इलाके में चार दुकानें बाढ़ की भेंट चढ़ गईं. नेशनल हाईवे-3 की एक लेन भी बह गई.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
व्यास नदी का प्रवाह थोड़ा और तेज होता तो पूरा बाजार इसकी चपेट में आ सकता था. यह फ्लैश फ्लड अंजनी महादेव क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश के बाद उत्पन्न हुआ, जिसने निचले इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया. मौसम विभाग ने आगामी 2 से 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में स्थानीय लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है.

कांगड़ा की अतिरिक्त डिप्टी मजिस्ट्रेट शिल्पा बेक्टा ने कहा कि गुरुवार को दो शवों को बरामद किया गया है. इससे पहले बुधवार को भी दो शव मिले थे. कांगड़ा में इंदिरा प्रियदर्शिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट के पास रह रहे मजदूर बाढ़ की चपेट में गए थे. बताया जा रहा है कि इस श्रमिक कॉलोनी में 250 से 300 के बीच मजदूर ठहरे हुए थे. इनमें से कुछ मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement