Advertisement

Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, रेलवे ट्रैक डूबने से कई ट्रेनें कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट

लागातार हो रही तेज बारिश से पोरबंदर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पोरबंदर शहर में एक दिन के भीतर 14 इंच तक की बारिश हुई है.

Latest News
Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, रेलवे ट्रैक डूबने से कई ट्रेनें कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट

गुजरात में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात (Gujarat) में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हो रही है. इस भारी बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग (IMD) की तरफ से सूचित किया गया है कि अगले हफ्ते दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में जबरदस्त बारिश होगी. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि वे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. इस लागातार हो रही तेज बारिश से पोरबंदर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पोरबंदर शहर में एक दिन के भीतर 14 इंच तक की वर्षा हुई है.

चेक करें कैंसिल हुए ट्रेनों की लिस्ट
भावनगर से पोरबंदर जाने वाली स्पेशल ट्रेन जो 19 जुलाई की शाम वहां से निकलने वाली थी, वो पूरी तरह से रद्द है.
पोरबंदर से राजकोट जाने वाली ट्रेन जो वहां से सुबह 5.45 बजे निकलती है वो 20 जुलाई 2024 को पूरी तरह से कैंसिल है. 
राजकोट से पोरबंदर जाने वाली ट्रेन जो राजकोट  से दोपहर 16.10 बजे निकलती है वो 20 जुलाई यानी आज पूरी तरह से रद्द है. 
पोरबंदर से भाणवड होते हुए पोरबंदर जाने वाली 20 जुलाई को पूरी तरह से रद्द रहेगी. 
पोरबंदर से कानालुस होते हुए पोरबंदर जाने वाली 20 जुलाई को पूरी तरह से रद्द रहेगी.
पोरबंदर से भावनगर जाने वाली 20 जुलाई को पूरी तरह से रद्द रहेगी. 


ये भी पढ़ें-UP में BJP-RSS की बैठक रद्द, CM और डिप्टी सीएम को होना था शामिल, जानिए कब होगी मुलाकात


राहत और बचाव का कार्य जारी
इसके संबंध में भावनगर रेलवे डिवीजन के डीआरएम रवीश कुमार की तरफ से बताया गया कि पोरबंदर में चंद घंटों में करीब 300 मिमी की वर्षा हुई है. इतनी अधिक बारिश की जरा सी भी उम्मीद नहीं की गई थी. हमारी तरफ से लगातार राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है. 
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement