Advertisement

पूर्वोत्तर भारत में Flash Flood से तबाही, 30 लोगों की मौत, असम में टूटा बारिश का 67 साल का रिकॉर्ड

पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की वजह से दो दिन में 30 लोगों की जान चली गई है. अरुणाचल प्रदेश में दो परिवारों के सात लोगों की मौत की खबर है.

पूर्वोत्तर भारत में Flash Flood से तबाही, 30 लोगों की मौत, असम में टूटा बारिश का 67 साल का रिकॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

North-East में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आए बाढ़ ने तबाही मचा दी है. लैंडस्लाइड और Flash Flood से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिज़ोरम और मणिपुर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं. अकेले असम में करीब 60 हजार लोग इससे प्रभावित हैं. शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कमेंग जिले में लैंडस्लाइड की वजह से आए फ्लैश फ्लड में एक कार बह गई, इसमें सवार सात लोगों की जान चली गई. 

पूर्वोत्तर भारत में फ्लैश फ्लड से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस साल गुवाहाटी में एक दिन में 111 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. यह 67 सालों में सबसे ज्यादा बारिश है. इतनी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर भारत में नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है. 

अरुणाचल प्रदेश में 9 लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कमेंग जिले में शनिवार की रात लैंडस्लाइड के बाद आए फ्लैश फ्लड में एक ब्रेज़ा कार बहकर खाई में जा गिरी. इस कार में दो परिवारों के सात लोग सवार थे. सभी की मौत हो गई. इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नातुंग ने फेसबुक पर लिखा, 'यह दुखद खबर है. मेरे विधानसभा क्षेत्र में NH13 पर बाना और सेपा के बीच लैंडस्लाइड में 7 लोगों की मौत हो गई. इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं. आप सभी सतर्क रहें, मानसून में रात के वक्त सफर करने से बचें.' 

क्या होता है Flash Flood

फ्लैश फ्लड का मतलब होता है अचानक तेज बहाव के साथ आने वाली बाढ़. ऐसा आमतौर पर तेज़ बारिश की वजह से होने वाले लैंडस्लाइड के साथ होता है. या अचानक किसी बांध के गेट खुलने की वजह से आ सकता है. फ्लैश फ्लड में बहाव बेहद तेज़ होता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement