Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी, अचानक नाक से बहने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. काफी व्यस्तता के कारण वह आराम नहीं कर पाए, शायद इस वजह से ऐसा हुआ.

Latest News
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी, अचानक नाक से बहने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

hd kumaraswamy nose bleeding

Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तभी उनके नाक से खून बहने लगा. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बॉडी में अत्यधिक गर्मी होने की वजह से उनकी नाक से खून निकलने लगा. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.


जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता कुमारस्वामी भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि उनकी नाक से खून निकल रहा है. इस्पात एवं भारी उद्योग विभाग संभाल रहे केंद्रीय मंत्री ने खून पोंछने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही खून उनकी ठुड्डी से नीचे बहने लगा और फिर उनकी सफेद शर्ट पर गिर गया. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए.

अब कैसी है कुमारस्वामी की तबीयत?
कुमारस्वामी के बेटे निखिल आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए. बाद में मीडिया से बात करते हुए निखिल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. निखिल ने कहा कि व्यस्तता के कारण उनके पिता आराम नहीं कर पाए, जो इस घटना का कारण हो सकता है.

बता दें कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में मुडा घोटाले को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है.भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी पार्टियां भाजपा और जेडीएस सरकार पर हमलावर हैं.  इसी सिलसिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग की.

28 जुलाई को भाजपा और जेडीएस की संयुक्त मीटिंग हुई थी. जिसमें कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई गई.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement