Advertisement

HBSE Haryana Board 12th Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Haryana Board 12th Result Declared: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस साल लड़कियों ने पहले तीन स्थान हासिल किए हैं.

HBSE Haryana Board 12th Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

HBSE 12th Result Declared

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Board 12th Result Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 12वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. 12वीं क्लास के 87.08 फीसदी बच्चों ने बोर्ड एग्जाम पास किया है. स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल लड़कियों ने हरियाणा कक्षा 12 के परिणाम में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए. रोहतक के निंदाना के केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल ने 500 में से 498 अंक हासिल कर टॉप किया है.जींद के नरवाना में एसडी महिला बालिका विद्यालय की मुस्कान और कुरुक्षेत्र के पिहोवा की साक्षी ने संयुक्त रूप से 496 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. हिसार की श्रुति और पलवल की पूनम ने 495 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है.

ऐसे चेक करें HBSE 12th Result

यदि आप BSEH की आधिकारिक वेबसाइट खोलने में समस्या का सामना कर रहे हैं तो अप अपना रिजल्ट चेक करने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं.

SMS के जरिए

अपने मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें 'RESULTHB12' और इसे भेज दें 56253 पर. इसके थोड़ी देर बाद आपको आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

Digilocker के जरिए

  • सबसे पहले Digilocker ऑनलाइट पोर्टल चेक पर विजिट करिए.
  • होमपेज के ऊपरी बाएं कोने पर उपलब्ध साइन अप पर अगला क्लिक करें
  • आधार कार्ड, जन्म तिथि, श्रेणी, वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर के अनुसार अपना नाम दर्ज करें और छह अंकों का सुरक्षा पिन बनाएं.
  • विवरण जमा करें और यूजरनेम बनाएं.
  • 12वीं पास सर्टिफिकेट/रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • 'एजुकेशन' टैब के तहत 'बीएसईएच' पर कक्षा 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें या बोर्ड के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • अब आपको आपकी मार्कशीट स्क्रिन पर दिखाई देगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement