Advertisement

'वक्त आ गया है,16 बच्चे पैदा करें', तमिलनाडु के CM स्टालिन ने ऐसा क्यों कहा

तमिलनाडु के सीएम ये सारी बातें हिंदू धार्मिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे. इस समारोह में 31 कपल का विवाह कराया गया.

Latest News
'वक्त आ गया है,16 बच्चे पैदा करें', तमिलनाडु के CM स्टालिन ने ऐसा क्यों कहा
Add DNA as a Preferred Source

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सोमवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया है. वो जानता को संबोधित कर रहे थे. उनका संबोधन लोकसभा परिसीमन प्रॉसेस को लेकर था. इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कहा. उन्होंने इसके लिए एक तमिल मुहावरे का भी प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि लोग 16 बच्चे यानी 16 प्रकार की संपत्ति वाले तमिल मुहावरे की ओर फिर से लौट सकते हैं, इसकी उम्मीदें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं.

स्टालिन ने तमिल को अहमियत देने की कही बात
स्टालिन ने आगे कहा कि जैसे भी परिणाम हो लोग अपने बच्चों का नाम तमिल में ही रखें. दरअसल आपको बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं. तमिल नेताओं की तरफ से इस तरह की बातें कही जाती है कि प्रदेश के खाते में और भी सीटें आनी चाहिए. इस संदर्भ में कई बार आबादी बढ़ाने की बात की जाती है.


ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जानलेवा, तेजी से बढ़ रहा AQI, ग्रैप-II आज से लागू


स्टालिन ने और क्या सब कहा 
स्टालिन की तरफ से बताया गया कि ‘इस आशीर्वाद का ये अर्थ नहीं है कि 16 बच्चे ही पैदा करना चाहिए. लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग सच में मानने लगे हैं कि 16 बच्चों को जन्म देना चाहिए. न कि छोटा और खुशहाल परिवार पर जोर देना चाहिए.’

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement