Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर में घायल हुए बिहार के हवलदार सुनील सिंह शहीद, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हवलदार सुनील कुमार सिंह शहीद हो गए. शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने उधमपुर सेना अस्पताल में अंतिम सांस ली. बिहार के CM नीतीश कुमार ने मामले में दुख जताया है.

Latest News
ऑपरेशन सिंदूर में घायल हुए बिहार के हवलदार सुनील सिंह शहीद, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई. आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी. भारत ने इस हमले के बदले में ऑपरेशन सिंदूर के तरह पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत पर हमले की कई नाकाम कोशिशें की. इस दौरान पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन हमले किए. इन्हीं हमलों में बिहार के सुनील कुमार सिंह घायल हो गए थे. करीब 22 तक चले इलाज के बाद हवलदार सुनील कुमार सिंह शनिवार को शहीद हो गए. बिहार के सीएम ने उनके शहीद होने पर शोक व्यक्ति किया है. 

CM नीतीश कुमार ने जताया दुख 

सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह जी के शहीद होने पर मर्माहत हूं. उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है.'

ये भी पढ़ें-AK-47, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने तैनात रेल कमांडो, कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को मिली Z+ सिक्योरिटी

उन्होंने आगे कहा कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह जी के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही राज्य सरकार की ओर से उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा. 

Bihar CM Nitish Kumar tweets, "...Deeply saddened by the demise of Havildar Sunil Kumar Singh of the Indian Army, who hailed from Buxar district and was injured during Operation Sindoor...The closest dependent of Havildar Sunil Kumar Singh will be given honorarium by the state… pic.twitter.com/qLs64gKGew

देश के लिए जान की कुर्बान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवलदार सुनील कुमार सिंह घायल होने के बाद भी लड़ते रहे थे. घायल सुनील कुमार का 9 मई से कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था. करीब एक महीने के लंबे संघर्ष के बाद उनका निधन हो गया. सेना के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उनके काम को याद किया. बता दें कि, सुनील सिंह के परिवार में मां पावधारी देवी, जो रिटायर प्रधानाध्यापक हैं, पत्नी और दो बेटे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement