Advertisement

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग के दौरान क्यों मची भगदड़? DM ने किया खुलासा, 24 घंटे में जांच के आदेश

Hathras Satsang Stampede: हाथरस में सत्संग कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ मारे गए लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Latest News
Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग के दौरान क्यों मची भगदड़? DM ने किया खुलासा, 24 घंटे में जांच के आदेश

Hathras stampede

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. सिकंदरा राऊ के फुलरई गांव में संत भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था. तभी अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

डीएम हाथरस आशीष कुमार ने कहा कि अत्यधिक उमस के कारण ये हादसा हुआ है. सत्संग का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई. लोग वहां से निकलने के लिए एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे.  उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है. प्रशासन का प्राथमिक ध्यान घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करना है.

वहीं, एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे. उन्होंने कहा कि एटा अस्पताल में 27 शव लाए गए हैं. मरने वालों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे भी शामिल हैं.

योगी सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.  उन्होंने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. राज्य सरकार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. साथ ही एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश हैं.


यह भी पढ़ें- हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 100


शिवपाल यादव ने भी दी प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने हाथरस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों की मौत की सूचना अत्यंत दुःखद व स्तब्धकारी है. हर संभव चिकित्सा प्रदान करते हुए प्रशासन राहत कार्य जल्द पूर्ण करे और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे. ईश्वर मृतकों के परिजनों को शक्ति प्रदान करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement