Advertisement

Hathras Stampede Case: हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनामी

Hathras Stampede Case: हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर अरेस्ट हो गया है. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. 

Latest News
Hathras Stampede Case: हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनामी

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी अरेस्ट

Add DNA as a Preferred Source

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर अरेस्ट हो गया है. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. सत्संग में 121 लोग मारे गए थे. पुलिस ने मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर के नाम एफआईआर दर्ज की थी. उसकी तलाश में पुलिस जब घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था. बताया जा रहा है कि बाबा के सत्संग से लेकर बाकी सारे कामों की देखभाल यही करता था. सत्संग के आयोजन का जिम्मा भी उसके ऊपर ही था. 

दिल्ली में किया मधुकर ने सरेंडर
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, देव प्रकाश मधुकर ही भोले बाबा उर्फ साकार हरि के धार्मिक कार्यों का इंतजाम देखता था. उसने ही हाथरस सत्संग का आयोजन किया था. वह बाबा के सबसे खास लोगों में शुमार था. मधुकर के वकील एपी. सिंह के मुताबिक, मधुकर ने दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में सरेंडर किया है. पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और फिर उसे अरेस्ट कर लिया गया है. 


यह भी पढ़ें: हाथरस में सत्संग के दौरान क्यों मची भगदड़? DM ने किया खुलासा, 24 घंटे में जांच के आदेश


हाथरस कांड में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी 
पुलिस के मुताबिक, हाथरस कांड में अब तक गिरफ्तार होने वालों की संख्या 7 हो गई है. इसमें 3 सेवादार भी शामिल हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भोले बाबा उर्फ साकार हरि की लोकेशन ट्रेस कर ली है और उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है. मंगलवार को हुए इस हादसे में अब तक 122 लोगों के मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है. 


यह भी पढ़ें: यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 116


हाथरस हादसे पर राजनीति भी तेज हो गई है. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से जब बाबा की गिरफ्तारी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement