Advertisement

Hathras Stampede: अब तक 6 गिरफ्तार, एक सेवादार अभी भी फरार, सौंपी गई जांच रिपोर्ट

Hathras Stampede: फरार आरोपी भी वहां पर सेवादार के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस अधिकारी की तरफ से बताया गया कि मामले को लेकर जरूरत पड़ने पर सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ​​'भोले बाबा' से पूछताछ की जाएगी. 

Latest News
Hathras Stampede: अब तक 6 गिरफ्तार, एक सेवादार अभी भी फरार, सौंपी गई जांच रिपोर्ट

PHOTO- ANI

Add DNA as a Preferred Source

Hathras Stampede Update: यूपी पुलिस (UP Police) ने गुरुवार यानी कि कल बताया कि उन्होंने हाथरस हादसे को लेकर अब तक 8 गिरफ्तारियां हो गई हैं. सभी छह गिरफ्तार हुए आरोपी सेवादार हैं. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एफआईआर में नामित एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. ये आरोपी भी वहां पर सेवादार के तौर पर काम कर रहा था. अधिकारी की तरफ से बताया गया कि मामले को लेकर जरूरत पड़ने पर सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ​​'भोले बाबा' से पूछताछ की जाएगी. 

फरार आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम
अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने संवाददाताओं को बताया कि 'गिरफ्तार किए गए सभी छह लोग सत्संग में सेवादार के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे.' इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर बताया कि 'फरार आरोपी को लेकर जल्द ही 1 लाख रुपये का इनाम की घोषणा की जाएगी और आरोपी सेवादार देवप्रकाश मधुकर के विरूद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी की जाएगी.'


यह भी पढ़ें- झारखंड में फिर सोरेन सरकार, तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


सौंपी गई जांच रिपोर्ट
हाथरस मामले में SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी करीब 250 पन्नो से अधिक की रिपोर्ट बनाई गई है एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में चल रही जांच में डीएम-एसएसपी सहित 130 लोगों के बयान हुए हैं इसमें घटनास्थल पर तैनात एक-एक पुलिस और अन्य सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी, प्रारंभिक सूचना वाले कर्मी, एंबुलेंस कर्मी, डॉक्टर, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर, किसान, चश्मदीद, घायल, तहसील और जिला स्तर के अधिकारी, डीएम-एसपी आदि तमाम लोग शामिल हैं. मैनपुरी -बाबा के आश्रम पहुंची एसटीएफ की टीम -देर रात एसटीएफ टीम पहुंची मैनपुरी में बाबा के आश्रम -एसटीएफ टीम ने बाबा के आश्रम से दस्तावेज खंगाले हैं -एसटीएफ टीम ने आश्रम से कागजात लिए भी हैं.

एसआईटी स्तर पर जांच
इस हादसे को लेकर लगातार जांच की जा रही है. जांच की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरम पर जा पहुंची है. जांच के दौरान घटना की वजहों को तालाशा गया. ये भी पता किया गया है कि किन लोगों की लापरवाही से ये जानलेवा घटना घटी है. इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी, जांच इस एंगल से भी की जा रही है. इन सारे पहलुओं को देखते हुए इस घटना की एसआईटी स्तर पर जांच की गई है. इसी कड़ी में बृहस्पतिवार देर रात तक लोगों से पूछताछ की गई है.

राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़
राहुल गांधी आज सुबह पांच बजे हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए दिल्ली से निकल गए थे. वहां से दो घंटे की सड़क यात्रा करते सुए सुबह सात बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे थे. हाथरस हदसे में इस गांव की तीन महिला और एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी. उन्होंने करीब 40 मिनट तक पीड़ितों के परिवारवालों से भेंट की. पिलखना गांव से निकलने के बाद नवीपुर के नजदीक हथरस के विभव नगर में मौजूद ग्रीन पार्क के लिए निकलेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement